साल का पहला चंद्रग्रहण इन राशि वालों पर बेहद भारी, जातकों को रहना होगा संभलकर, जानिए कौन सी है वो राशियां

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
साल का पहला चंद्रग्रहण इन राशि वालों पर बेहद भारी, जातकों को रहना होगा संभलकर, जानिए कौन सी है वो राशियां

BHOPAL. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगने जा रहा है। इसी दिन वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस बार चंद्र ग्रहण तुला राशि में लगने जा रहा है। वैसे तो ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसका बहुत अधिक महत्व माना गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूर्य या चंद्र ग्रहण का नकारात्मक असर न केवल लोगों के जीवन बल्कि पूरी धरती पर पड़ता है। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव राशियों के जीवन पर अवश्य पड़ेगा। कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन पर चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव होगा। आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं जिन्हें सावधान रहने की जरुरत है।





इस समय लगेगा ग्रहण





साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगने जा रहा है। यह ग्रहण 5 मई की रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा। इस बार चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए बुरे परिणाम लेकर आने वाला है। कौन सी वो राशियां जिनको सावधान रहने की जरुरत है।





मेष राशि





मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण बुरा प्रभाव डाल सकता है। मेष राशि वाले अपने सभी कार्यों को सोच समझ कर समझदारी से करें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। विचार विमर्श करके, सभी बातों को ध्यान में रख कर, बड़े से सलाह करके ही अपने कार्यों को अंजाम दें।





वृषभ राशि





वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण बुरा असर डाल सकता है। आप किसी अनजान इंसान के साथ वाद-विवाद में फंस सकते हैं। इस बाद का ध्यान रखें और बेकार के विवाद में फंसने से बचे। वाद-विवाद की स्थिति की बात करें तो आपको अपने आप को इस सभी चीजों से दूर रखना होगा। फैमली वालों के साथ भी विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।





कर्क राशि





कर्क राशि वालों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण बुरा परिणाम ला सकता है। आपको अपनी सेहत और स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत है। सेहत के मामले में बिलकुल भी लापरवाही ना बरतें। अपना ख्याल रखें। नौकरी पेशा लोगों को भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।





ये भी पढ़ें...





ज्येष्ठ माह में पड़ेंगे 4 बुढ़वा मंगल, हनुमान जी की कृपा पाने करें ऐसे पूजा, आर्थिक, मानसिक और शारीरिक पीड़ा से मिलेगी मुक्ति





कन्या राशि





कन्या राशि वालों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण दुखद सूचना लेकर आ सकता है। आपको किसी भी चीज को लेकर अप्रिय सूचना मिल सकती है। आप कोई भी जरुरी निर्णय जल्दबाजी में न लें। विचार विमर्श करके, सभी बातों को ध्यान में रखकर काम करें।





तुला राशि





साल का पहला चंद्र ग्रहण तुला राशि में ही लगने जा रहा है। तुला राशि वालों को सावधान रहने की जरुरत है। तुला राशि के जातक कुछ समस्याओं से जूझ सकते हैं। वाद-विवाद में ना फंसे। अपनी सेहत का ध्यान रखें, सावधानी बरतें।





इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



 



lunar eclipse 2023 first lunar eclipse year चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रहण का प्रभाव ज्योतिष न्यूज चंद्र ग्रहण 2023 astrology news साल का पहला चंद्र ग्रहण lunar eclipse effect of lunar eclipse