अगले 7 दिनों तक इन राशि के लोगों पर बरसेगा खूब पैसा, सूर्य की तरह चमकने लगेगी किस्मत, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
अगले 7 दिनों तक इन राशि के लोगों पर बरसेगा खूब पैसा, सूर्य की तरह चमकने लगेगी किस्मत, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

BHOPAL. इस सप्ताह ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति में कई परिवर्तन होने वाले हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है, इसके साथ ही वट सावित्री व्रत और शनि जयंती भी इसी सुप्ताह हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस सप्ताह किन राशि वालों को होगा लाभ, किन राशियों की चमकेगी किस्मत जानें आपके लिए कैसा रहेगा 20 मई तक का समय।



मेष राशि- इस हफ्ते आपको खुद पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए घर की तरफ ज्यादा ध्यान दें।  नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। यह सप्ताह आपके लिए धन में वृद्धि के योग ला रहा है। लेकिन कपड़ों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे, संतान को हेल्थ प्रॉब्लमस रह सकती हैं।



वृष राशि- इस हफ्ते आपको माता से भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। मां की बात को अनसुना न करें। बातचीत में किसी भी तरह को गुस्सा न दिखाएं। वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे, लेकिन आपको कंट्रोल रखना होगा, संचित धन में कमी आ सकती है। अगर प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार देने जा रहे हैं, तो इस बार पॉजिटिव परिणाम मिलेंगे। 



मिथुन राशि- इस हफ्ते आपको संपत्ति से आय में वृद्धि होगी, इस सप्ताह मां भी आपको पैसे देंगी और आप पूरे सप्ताह मां के साथ रहेंगे। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलवा के योग बन रहे हैं।, स्थान परिवर्तन भी हो सकती है। आपकी नौकरी में आप बिजी रह सकते हैं। परिवार में शांति और संतान की तरफ से सुखद समाचार मिल सकते हैं। 



कर्क राशि- इस हफ्ते आपको मानसिक शांति रहेगी, लेकिन कुछ बातों पर गुस्सा आ सकता है, इस सप्ताह अपने गुस्से पर काबू करें। आपकी मर्जी के बिना आपको कुछ नए कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में आपको कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। ऑफिस में आप बिजी रहेंगे और आप पर काम का अधिक बोझ रहेगा। 



सिंह राशि- इस हफ्ते आपको अपने इमोशंस पर ध्यान रखें और इमोशंस में आकर कोई फैसला न लें। संतान की ओर से  खुशखबरी मिल सकती है।आपको आपके कार्य के लिए यश व मान-सम्मान मिल सकता है।  परिवार में शांति रहेगी, वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। 



कन्या राशि- इस हफ्ते आपके मन में शांति रहेगी, यह सप्ताह आपके लिए कूल रहने वाला है। लेकिन बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम रहेंगे, रिसर्च कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इस सप्ताह आय में वृद्धि होगी, संचित धन भी बढ़ेगा। 



तुला राशि- इस हफ्ते आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्रोध न करें। कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। धन- लाभ के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिश्रम का फल जरूर मिलेगा। 



वृश्चिक राशि- इस हफ्ते आप नया मकान, वाहन खरीद सकते हैं। माता-पिता के साथ समय व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। खर्च सोच-समझकर ही करें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।



धनु राशि-  इस हफ्ते आपकोआत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। संतान पक्ष से सुखद अनुभव होंगे। क्रोध न करें। उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है। मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे लेकिन अतिउत्साही होने से बचें। 



मकर राशि- इस हफ्ते आपको माता का सहयोग मिलेगा। धन- लाभ होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वस्त्रों व गहनों के प्रति रूझान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती हैं। 



कुंभ राशि- इस हफ्ते आपको अपनी भावनाओं को वश में रखना होगा। माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे, स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। 



मीन राशि- इस हफ्ते आपको मन को शांत रखना होगा। असंतोष की भावना मन में रहेगी। परिवार में सुख शांति रहेगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कुटुंब की किसी महिला से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं, भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें, वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। खर्च में वृद्धि हो सकती है। 

 


Horoscope राशिफल ज्योतिषी शास्त्र astrological science सूर्य का राशि परिवर्तन Position of planets and constellations zodiac change of Sun Shani Jayanti ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति शनि जयंती