/sootr/media/media_files/2025/08/24/ganpati-bappa-inspirational-lessons-students-2025-08-24-13-05-06.jpg)
/sootr/media/media_files/2025/08/24/ganesh-ji-2025-08-24-12-46-14.jpeg)
भगवान गणेश के इंस्पिरेशनल लेसंस
गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पर्व हर वर्ष भक्तों के हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह भगवान गणेश के आगमन की खुशी में डेडिकेटेड एक इम्पोर्टेन्ट रिलीजियस फेस्टिवल्स है। ये पर्व छात्रों के लिए भी बहुत ही इंस्पिरेशनल हो सकता है। आइए आज हम जानेंगे कि कैसे छात्र गणपति बप्पा से अपने लाइफ और स्टडीज के लिए इंस्पिरेशनल लेसंस (Inspiration) ले सकते हैं।
/sootr/media/media_files/2025/08/24/ganesh-ji-2025-08-24-12-46-32.jpeg)
बड़े कान और छोटी आंखें
गणेश जी के बड़े कान हमें सिखाते हैं कि हमें हर बात ध्यान से सुननी चाहिए। उनकी छोटी आंखें हमें बताती हैं कि ध्यानपूर्वक और गहराई से पढ़ाई करनी चाहिए।
/sootr/media/media_files/2025/08/24/ganesh-ji-2025-08-24-12-47-00.jpeg)
बड़ा सिर और छोटा मुंह
यह हमें बताता है कि हमें ज्ञान अर्जित करने के लिए बड़ा दिमाग रखना चाहिए, लेकिन बोलना कम चाहिए। इसका अर्थ है कि पहले सीखो, समझो और फिर बोलो।
/sootr/media/media_files/2025/08/24/ganesh-ji-2025-08-24-12-47-12.jpeg)
एक दांत (एकदंत)
गणेश जी का टूटा हुआ एक दांत हमें सिखाता है कि अगर हमें कोई बड़ा लक्ष्य पाना है तो हमें छोटी-मोटी असुविधाओं का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
/sootr/media/media_files/2025/08/24/ganesh-ji-2025-08-24-12-47-26.jpeg)
लड्डू और मूषक
यह हमें सिखाता है कि सफलता और ज्ञान लेने के बाद भी हमें पोलाइट रहना चाहिए। मूषक के जैसा छोटा वाहन होने के बावजूद, वह गणेश जी को सफलता तक पहुंचाता है।
/sootr/media/media_files/2025/08/24/ganesh-ji-2025-08-24-12-47-38.jpeg)
बड़ा पेट
गणेश जी का बड़ा पेट (लंबोदर) हमें यह सिखाता है कि हमें अपने जीवन में अच्छी-बुरी बातों को डाइजेस्ट करना सीखना चाहिए। इसका मतलब है कि हमें सफलता और असफलता दोनों को स्वीकार करना चाहिए।
/sootr/media/media_files/2025/08/24/ganesh-ji-2025-08-24-12-47-50.jpeg)
सूंड
उनकी लचीली सूंड हमें बताती है कि हमें मुश्किलों का सामना करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी अपनाना चाहिए। जीवन में आने वाली हर चुनौती का समाधान ढूंढने के लिए हमें क्रिएटिव बनना चाहिए।
/sootr/media/media_files/2025/08/24/ganesh-ji-2025-08-24-12-48-02.jpeg)
पाश और अंकुश
गणेश जी के हाथों में पाश हमें सभी बुरी चीजों से दूर रहने का संदेश देता है जबकि अंकुश हमें हमारी आदतों और विचारों पर कण्ट्रोल रखने की सीख देता है।
/sootr/media/media_files/2025/08/24/image-2025-08-24-12-48-31.jpeg)
बुद्धि और रिद्धि-सिद्धि
गणेश जी को बुद्धि का देवता कहा जाता है और उनके साथ उनकी पत्नियां रिद्धि और सिद्धि हैं। यह हमें बताता है कि ज्ञान और सही रास्ते पर चलकर ही समृद्धि और सफलता को हासिल किया जा सकता है (भगवान गणेश की रहेगी कृपा)।