आज बदल रही है देवगुरु बृहस्पति की चाल, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान

Kaushiki | Jun 02, 2026, 15:00 IST
Guru Gochar 2026
देवगुरु बृहस्पति आज मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। 31 अक्टूबर 2026 तक गुरु इसी राशि में रहेंगे। इस महापरिवर्तन का देश, दुनिया, शेयर बाजार और सभी 12 राशियों पर बहुत बड़ा असर देखने को मिलेगा।

Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। आज (2 जून 2026) देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर शुरू हो रहा है। यह गोचर 31 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में ये बदलाव इसलिए बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि कर्क राशि बृहस्पति की उच्च और सबसे पसंदीदा राशि है।



कर्क राशि में प्रवेश करते ही गुरु देव सभी ग्रहों में सबसे अधिक शक्तिशाली और बलवान हो जाएंगे। यही वजह है कि ज्योतिषविद् इस गोचर को एक महापरिवर्तन कह रहे हैं, जिसका गहरा असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। आइए जानें गुरू का गोचर से किसका भाग्य बदलेगा...



देश-दुनिया पर क्या असर होगा

बृहस्पति कर्क राशि में करेंगे प्रवेश। उनका यह महापरिवर्तन सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि प्रकृति को भी प्रभावित करेगा। इस दौरान दुनियाभर के मौसम में बड़े बदलाव दिख सकते हैं। बेमौसम भारी बारिश, तेज चक्रवात और अचानक भयंकर गर्मी बढ़ने के आसार हैं।



पर्यावरण में उथल-पुथल के साथ भूकंप जैसी घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। चूंकि गुरु धन के कारक हैं, इसलिए वित्तीय बाजारों पर भी असर पड़ेगा। शेयर बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।



Guru Gochar 2026


इन राशियों के लिए गोचर बेहद शुभ रहेगा

  • मिथुन राशि (Gemini)
    Horoscope गुरु का यह गोचर आपके लिए धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता लेकर आएगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।हालांकि, आपको अपने लिवर और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी सेहत पर ध्यान देना होगा।
  • कन्या राशि (Virgo)
    नया काम या व्यापार शुरू करने के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। आपको धन, करियर और संतान से जुड़े मामलों में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और मानसिक शांति मिलेगी।
  • तुला राशि (Libra)
    आपको नौकरी में बड़ी ग्रोथ और अचानक धन लाभ होने के मजबूत योग हैं। अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा और घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह और संतान के सुंदर योग बनेंगे।
  • वृश्चिक राशि (Scorpio)
    भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक तंगी दूर होगी और धन कमाने के नए साधन आपको मिलेंगे। परिवार में खुशहाली आएगी और विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
  • मकर राशि (Capricorn)
    जीवन में पिछले कई दिनों से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी और स्वास्थ्य में अच्छा सुधार होगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह और संतान प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे।
  • मीन राशि (Pisces)
    यह समय आपके लिए बेहद भाग्यशाली और मानसिक शांति देने वाला रहेगा। करियर, धन और पारिवारिक संबंधों में बहुत बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आपके पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे और मुनाफा बढ़ेगा।

इन राशियों को विशेष सावधान रहना होगा

  • मेष राशि (Aries)
    इस गोचर के दौरान आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छाती, फेफड़े और महिलाओं को हार्मोनल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद से लाभ तो होगा, पर करियर के फैसले सोच-समझकर लें।
  • वृषभ राशि (Taurus)
    सेहत के मामले में की गई थोड़ी सी भी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। इस समय किसी भी नए प्रोजेक्ट में निवेश करने या उधार देने से पूरी तरह बचें। नौकरी में बड़ा बदलाव संभव है, परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें।
  • कर्क राशि (Cancer)
    आपकी आर्थिक स्थिति तो सुधरेगी, लेकिन पारिवारिक विवादों से दूरी बनाकर रखें। घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाह या संतान के योग बनेंगे, परंतु सेहत को लेकर सतर्क रहें।
  • सिंह राशि (Leo)
    आपके बनते हुए कामों में अचानक कुछ रुकावटें या बाधाएं आ सकती हैं। इस अवधि में कोर्ट-कचहरी और विवादित मामलों से खुद को दूर रखें। किसी को बड़ा उधार न दें, हालांकि प्रॉपर्टी से लाभ के योग बने रहेंगे।
  • धनु राशि (Sagittarius)
    गुरु का यह गोचर आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण और भारी रह सकता है। आपके करियर और रहने के स्थान (परिवार) में अचानक बदलाव संभव है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
  • कुंभ राशि (Aquarius)
    आपके करियर और सेहत दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस समय व्यापार या नौकरी से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। मानसिक शांति के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लें।
2 June


2 जून क्यों है खास दिन

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज का दिन दान-पुण्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आज ज्येष्ठ मास की इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी पिलाएं। जरूरतमंद लोगों को तरबूज, खरबूजा या गन्ने के रस का वितरण करें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य और मंगल ग्रह मजबूत होते हैं। आज के दिन गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी जरूर खिलाएं। भूखों को भोजन कराना शास्त्रों में सबसे बड़ा पुण्य काम बताया गया है।



डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।



FAQ

  1. बृहस्पति के इस महागोचर का देश-दुनिया और शेयर बाजार पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
    बृहस्पति के कर्क राशि में जाने से वैश्विक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। जलवायु में अस्थिरता आएगी, जिससे बेमौसम तेज बारिश और भीषण गर्मी जैसी प्राकृतिक आपदाएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा, चूंकि गुरु वित्तीय व्यवस्था के स्वामी हैं, इसलिए इस गोचर के दौरान शेयर बाजार, बैंकिंग सेक्टर और फाइनेंशियल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
  2. गुरु गोचर के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए?
    गुरु गोचर के नकारात्मक प्रभावों से बचने और गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए रोजाना सुबह तांबे के लोटे में चुटकी भर हल्दी मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके साथ ही प्रतिदिन "ऊं बृहस्पतये नमः" मंत्र का कम से कम 108 बार सच्चे मन से जाप करें। गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर चने की दाल, साबुत हल्दी, पीले फल या बेसन की मिठाई का दान करें। इस पूरे गोचर के दौरान सात्विक जीवनशैली का पालन करें और तामसिक भोजन से दूर रहें।

ये खबर भी पढ़ें...



पूजा की थाली से लेकर मन की शांति तक, जानें कपूर जलाने के फायदे



चारधाम यात्रा में क्या है केदारनाथ मंदिर का महत्व, भगवान शिव से जुड़ी है मान्यताएं



गर्मी में शिवलिंग पर ठंडा जल चढ़ाने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता, जानें सही नियम



अधिकमास से बदलेगा त्योहारों का गणित, जानें साल 2026 की 10 बड़ी बातें



Tags:
  • Horoscope
  • कर्क राशि में करेंगे प्रवेश
  • ज्योतिष शास्त्र
  • देवगुरु बृहस्पति
  • गुरू का गोचर