हरितालिका तीज 2021: 14 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग, जानें क्या है तिथि और मुहूर्त

author-image
एडिट
New Update
हरितालिका तीज 2021: 14 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग, जानें क्या है तिथि और मुहूर्त

हरितालिका तीज 2021 में भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाएगी। इस साल यानी 2021 में 9 सितंबर को हरितालिका तीज मनाई जाएगी। इस साल 14 साल बाद रवियोग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार इस अद्भुत योग में व्रत और पूजन से सभी सुहागिन महिलाओं की सभी इच्छाएं पूरी होगीं। हरितालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

हरितालिका तीज का व्रत अत्यंत कठिन

इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत करती हैं। सुहागिनें महिलाएं ये व्रत निराहार और निर्जला किया जाता है। हरितालिका तीज हरियाली और कजरी तीज के बाद मनाई जाती है। हरितालिका तीज व्रत हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला बहुत कठिन और शुभदायी व्रत माना जाता है। 

शुभ मुहूर्त

चित्रा नक्षत्र के कारण 14 साल बाद हरितालिका तीज पर रवियोग बन रहा है, जो 9 सितंबर दोपहर 2 : 30 मिनट से अगले दिन 10 सितंबर 12 : 57 मिनट तक रहेगा। हरितालिका तीज का शुभ मुहूर्त 6 : 45 मिनट से 8 : 12 मिनट तक है। हरितालिका व्रत की पूजा के समय रवियोग रहेगा। 

विधि विधान से करें पूजन

हरितालिका तीज पर पूजन के दौरान महिलाओं को काले, नीले और बैंगनी रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। लाल,  गुलाबी, पीले और हरे रंग के कपड़ों को पहनकर पूजा करें। महिलाएं विधिपूर्वक पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके मां पार्वती और भगवान शिव का पूजन करें। वहीं इस बार हरितालिका तीज गुरुवार के दिन पड़ने के कारण भगवान विष्णु की भी कृपा मिलेगी।

द सूत्र The Sootr हरितालिका तीज पर पर इस साल यानी 2021 में बन रहा है निराला संयोग