/sootr/media/media_files/2025/11/22/vivah-panchami-2025-2025-11-22-14-27-29.jpg)
/sootr/media/media_files/2025/11/22/vivah-panchami-2025-11-22-14-05-05.jpg)
विवाह पंचमी
Latest Religious News: साल 2025 में विवाह पंचमी का पावन पर्व 25 नवंबर को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान श्रीराम और मां सीता के विवाह की याद दिलाता है। इस दिन उनकी पूजा से घर में खुशहाली आती है। इस दिन कुछ विशेष काम करने से घर में सुख-समृद्धि और धन का भंडार भरा रहता है। आइए जानें...
/sootr/media/media_files/2025/11/22/vivah-panchami-2025-11-22-14-05-18.jpg)
कन्यादान करें
मान्यता के मुताबिक, विवाह पंचमी पर किसी गरीब की बेटी का कन्यादान करना चाहिए। इसे शास्त्रों में सबसे बड़ा दान माना गया है। इससे आपके पुण्य कर्म बढ़ेंगे और जीवन में खुशहाली आएगी।
/sootr/media/media_files/2025/11/22/vivah-panchami-2025-11-22-14-05-30.jpg)
वृक्षारोपण करें
इस दिन प्रकृति को खुश करने के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए। घर या अन्य स्थान पर प्रभु श्रीराम और माता सीता के नाम का एक पौधा लगाएं। ऐसा करने से उनका आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहेगा।
/sootr/media/media_files/2025/11/22/vivah-panchami-2025-11-22-14-05-40.jpg)
अपनी क्षमता मुताबिक दान करें
विवाह पंचमी के पावन दिन पर अपनी श्रद्धा से दान जरूर करें। मान्यता के मुताबिक, यह दान किसी संस्था, गरीब या मंदिर में दिया जा सकता है। इससे आपके घर में अन्न और धन का भंडार कभी खाली नहीं होगा।
/sootr/media/media_files/2025/11/22/vivah-panchami-2025-11-22-14-05-51.jpg)
भूखों को भोजन कराएं
भूखे का पेट भरना सबसे बड़ा और उत्तम पुण्य का काम है। अगर संभव हो तो इस दिन भंडारा करें या व्यक्ति, पशु-पक्षी के लिए अन्न की व्यवस्था करें। इससे आपको भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
/sootr/media/media_files/2025/11/22/vivah-panchami-2025-11-22-14-06-01.jpg)
भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ करें
यह दिन भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ के लिए सबसे उत्तम अच्छा माना गया है। भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन की सारी रुकावटें दूर हो जाएंगी।
/sootr/media/media_files/2025/11/22/vivah-panchami-2025-11-22-14-06-15.jpg)
पवित्र नदी में स्नान करें
अगर संभव हो तो इस दिन गंगा स्नान या किसी पवित्र नदी में डुबकी लगाएं। पवित्र जल में स्नान करने से आपके सारे पाप धुल जाते हैं। यह काम आपको आंतरिक शांति और शुद्धता देता है।
/sootr/media/media_files/2025/11/22/vivah-panchami-2025-11-22-14-06-28.jpg)
राम सीता की विधि-विधान से पूजा करें
विवाह पंचमी पर राम-सीता की विधि-विधान से पूजा करना जरूरी है। उनकी पूजा से आपके जीवन में शुभता और खुशियों का आगमन होता है। यह उपाय आपकी हर परेशानी को दूर करने में सहायक है। डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us