आज इन राशि के जातकों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते और इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते और इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आज आपकी किस्मत चमकेगी या आप पर बड़ा खतरा आ सकता है। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...



मेष



आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आय वृद्धि होगी।



वृष



आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।



मिथुन



वाणी में मधुरता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।



कर्क



मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।



सिंह



मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकता है। भागदौड़ बढ़ सकती है। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।



कन्या



आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु शान्ति बताये रखने के लिए प्रयास करें। आय में कमी और खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं।



तुला



मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय बढ़ेगी। सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार में लाभ होगा।



वृश्चिक



मन परेशान होगा। आपको सावधान रहने की जरूरत है, कोई संकट आ सकता है। आत्मसंयत रहें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।



धनु



आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। बहन-भाइयों का साथ मिलेगा।



मकर



मन अशान्त हो सकता है। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं।



कुंभ



मन शान्त तो रहेगा, परन्तु फिर भी संयत भी रहें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की अधिकता रहेगी। यात्रा के योग हैं।



मीन



मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। तनाव रहेगा। 


Horoscope Daily Horoscope राशिफल दैनिक राशिफल Monday Horoscope सोमवार का राशिफल 10th July Horoscope 10 जुलाई का राशिफल