आज इन राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी और इनके सामने आएगी बड़ी परेशानी, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी और इनके सामने आएगी बड़ी परेशानी, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आज आपकी किस्मत चमकेगी या आपके सामने बड़ी परेशानी आएगी। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...



मेष



आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकते हैं।



वृष



मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य भी होंगे। खर्च अधिक रहेंगे। किसी बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। सतर्क रहें।



कर्क



धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों से सद्भाव बना कर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। यात्रा पर जाना हो सकता है।



मिथुन



कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ सकते हैं।



सिंह



मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के लिए निवेश कर सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।



कन्या



आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा।



तुला



आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी किस्मत चमकेगी। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को सफलता मिलेगी। व्यापारियों को अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है।



वृश्चिक



मन कुछ अशान्त हो सकता हैं परन्तु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में शोधादि कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं।



धनु



मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।



मकर



आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।



कुंभ



मन प्रसन्न रहेगा। क्रोध में कमी आएगी। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ेगी।



मीन



धैर्यशीलता में वृद्धि होगी, लेकिन मन परेशान भी हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है।


Horoscope Daily Horoscope राशिफल दैनिक राशिफल Monday Horoscope सोमवार का राशिफल 11th July Horoscope 11 जुलाई का राशिफल