आज इन राशि के जातकों को मिलेगा शुभ समाचार और इन्हें बरतनी पड़ेगी सावधानी, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों को मिलेगा शुभ समाचार और इन्हें बरतनी पड़ेगी सावधानी, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आज आपको शुभ समाचार मिलेगा या आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...



मेष



कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के साथ कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें।



वृषभ



क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कार्य क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।



मिथुन



आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अति उत्साही होने से बचें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार से धन की प्राप्ति‍ होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।



कर्क



किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बनेंगे। धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी।



सिंह



कार्य क्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। संयत रहें। व्‍यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद की स्‍थ‍ित‍ि बन सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।



कन्या



मन अशान्त रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। संयत रहें। क्रोध के क्रोध से परेशान रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं का वश में रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।



तुला



मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्य में रुचि रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। आय बढ़ सकती है। शुभ समाचार मिलेगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे।



वृश्चिक



नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी।  शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। संयत रहें। परिवार की परिस्थितियों पर ध्यान रखें।



धनु



मानसिक असंतोष रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।



मकर



अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्य क्षेत्र में समस्याएं अभी बनी रहेंगी।



कुंभ



स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में सुधार होगा। पिता से भी धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें।



मीन



संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में तररक्की के अवसर मिल सकते हैं।


Horoscope Daily Horoscope राशिफल दैनिक राशिफल Friday Horoscope शुक्रवार का राशिफल 14th July Horoscope 14 जुलाई का राशिफल