आज इन राशि के जातकों के ऊपर होगी धनवर्षा और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों के ऊपर होगी धनवर्षा और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है ? क्या आज आपके ऊपर धनवर्षा होगी या आपको शुभ समाचार मिलेगा। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...





मेष





आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार करने वाले जातक थोड़ा संभलकर रहें। व्यापार में कोई वाद विवाद हो सकता है, और अपने पार्टनर से आपका कोई झगड़ा भी हो सकता है। झगड़े को ठंडे दिमाग से हल करने की कोशिश करें। व्यापार में कोई भी बड़ा लेनदेन करने से बचें अन्यथा आपको धन की हानि हो सकती है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।





वृष





आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आप किसी नए कार्य की योजना भी बना सकते हैं। ये योजना  सफल होगी और आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलकर आप बहुत आश्चर्यचकित होंगे और उनके मिलने से आपके कार्य में बहुत लाभ होगा। इस मुलाकात भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है।





मिथुन





आज का दिन बेहतरीन रहेगा। यदि आप कोई विशेष कार्य करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन शुभ है। प्रॉपर्टी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आप अपनी प्रॉपर्टी में कोई नया निवेश कर सकते हैं, उससे आपको लाभ होगा और आपके धन में बढ़ोतरी भी होगी। आपके परिवार में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है जिससे आप बहुत ही प्रसन्न रहेंगे।





कर्क





आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से किसी प्रकार का वाद-विवाद हो सकता है। ये वाद-विवाद बढ़कर किसी बड़े झगड़े का रूप ले सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी प्रकार के झगड़े को बढ़ने ना दें अन्यथा, आपके परिवार में कोई कलह हो सकती है।





सिंह





आज के दिन थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। आप अपने किसी नए कार्य के लिए बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं, जिसको आप करने की बहुत समय से कोशिश कर रहे हो। वही कार्य आगे बढ़ता जा रहा है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन बहुत परेशान रहेगा। उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है, इससे आप बहुत प्रसन्न होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।





कन्या





आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा से धनवर्षा होगी। जिनके स्वास्थ्य के लिए परेशान हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आपके घर में उल्लास का माहौल रहेगा। आप किसी बड़े आयोजन में जा सकते हैं। व्यापार करने वाले जातक अपने परिवार में व्यापार में कोई नया परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी।





तुला





आज का दिन अच्छा बीतेगा। आप प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छी बातचीत होगी। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के नए अवसर मिलेंगे। व्यापारियों के ऊपर माता लक्ष्मी धनवर्षा करेंगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।





वृश्चिक





आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आज आपको भी नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको किसी प्रकार का वाद-विवाद हो सकता है। आपको हानि हो सकती है। आपके परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।





धनु





आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप किसी भी वाहन का प्रयोग ना करें अन्यथा, आपको कोई दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। वाहन  चलाते समय सावधानी बरतें। आप बहुत समय से जिस नए कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, वो आज पूरा होगा। यदि प्रॉपर्टी से संबंधित आपका कोई मामला न्यायालय में या कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आज नुकसान हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें।





मकर





आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी सेहत से संबंधित कोई अच्छा और सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। जिससे आपके परिवार के सदस्य भी बहुत खुश रहेंगे। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है, जिसमें आप अपनी खास-खास लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं। उनके आगमन से आपके मन को बहुत ही प्रसन्नता होगी।





कुंभ





आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य क्षेत्र में यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आज आपका दिन शुभ है। व्यापार करने वाले जातक यदि अपने व्यापार में कोई नया परिवर्तन करना चाहते हैं, तो वो अपना नया परिवर्तन कर सकते हैं। उसके लिए भी आज का दिन शुभ है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।





मीन





आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप संतुष्ट रहेंगे। परिवार के जिस सदस्य का स्वास्थ्य बहुत समय से खराब चल रहा था, उसमें आज थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। शाम तक शुभ समाचार मिलेगा।



दैनिक राशिफल राशिफल बुधवार का राशिफल Wednesday Horoscope Daily Horoscope Horoscope 16 अगस्त का राशिफल 16th August Horoscope