आज इन राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आज आपकी किस्मत चमकेगी या आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...



मेष



आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपके घर में कोई अतिथि आ सकता है। जिसको देखकर आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आपके परिवार में आज खुशी का माहौल रहेगा। यदि आप कोई व्यापार करना चाहते हैं तो आज आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार शुरू कर सकते हैं। जिससे आपको लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है।



वृष



वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा-सा चिंता वाला रहने वाला है। आपने किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यदि कोई योजना बना बनाई, तो आज वो योजना बिगड़ सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करना चाहते हैं तो थोड़ा सोच-विचार करके करें।



मिथुन



मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी-सी थकावट लेकर आ सकता है। किसी पुराने रोग के चलते आपके शरीर में आज थकान और दर्द भी हो सकता है। जिससे आप आज थोड़े चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। संतान की ओर से आप को चिंता रहेगी।



कर्क



कर्क राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन थोड़ा-सा उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आज आप किसी वाहन को खरीदने की कोशिश ना करें, आज शुभ संकेत नहीं है। यदि आप अपने वाहन पर किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो आप यात्रा करने से बचें। कोई दुर्घटना भी हो सकती है।



सिंह



सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको अपने किसी परिजन से आपके रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आज आपका मन अपने किसी करीबी की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकता है। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए शुभ मुहूर्त है।



कन्या



कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके परिवार में जो बहुत समय से पारिवारिक मतभेद चल रहा है, तो वो आज खत्म होने की संभावना है, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आपकी किस्मत चमकेगी। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको यात्रा का लाभ भी होगा।



तुला



आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपकी किस्मत चमकेगी। व्यापारियों को शुभ समाचार मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों को धनलाभ होगा।



वृश्चिक



वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा अड़चन भरा रह सकता है। आज आप यदि कोई नया कार्य शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उस कार्य को शुरू करने में आज आपको कोई बाधा आ सकती है, जिससे ना होने से आप थोड़ा परेशान भी रह सकते हैं और आपके परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।



धनु



धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने किसी सगे-संबंधी की ओर से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। यदि आप कोई नया व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा और आपको व्यापार में धन का लाभ भी भरपूर मिलेगा।



मकर



मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भरपूर सहयोग से भरा हुआ रहेगा। आज आपको आपके व्यापार में अपने मित्र या सगे संबंधियों का भरपूर सहयोग मिल सकता है। आज आप अपने व्यापार को साझेदारी से आगे भी बढ़ा सकते हैं, इससे आपको धन का लाभ होगा।



कुंभ



कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा-सा नुकसानदायक हो सकता है। आज के दिन आप किसी भी नए कार्य की योजना ना बनाएं। अन्यथा आप की योजना पर मेहनत व्यर्थ जा सकती है और कार्य में विलंब उत्पन्न हो सकता है, जिससे आप को धन की भी बहुत हानि हो सकती है।



मीन



आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आपको व्यापार में कोई बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आज आपको आपके परिवार में आपके संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।


Horoscope Daily Horoscope राशिफल दैनिक राशिफल Sunday Horoscope रविवार का राशिफल 16th July Horoscope 16 जुलाई का राशिफल