सावन में आज इन राशि के जातकों को मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद, दूर होंगी सारी परेशानियां; जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
सावन में आज इन राशि के जातकों को मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद, दूर होंगी सारी परेशानियां; जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आज आपको हनुमान जी का आशीर्वाद मिलेगा और सारी परेशानियां दूर होंगी। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...





मेष





मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। आय बढ़ेगी।





वृष





दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पर, नौकरी में स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा।





मिथुन





मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा।





कर्क





आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। हनुमान जी कृपा करेंगे। भवन के रख-रखाव और साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पिता का साथ मिलेगा।





सिंह





संयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।





कन्या





मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार के लिए परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ बढ़ेगा। परेशानियां दूर होंगी।





तुला





मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्य स्थल पर कार्य की प्रशंसा होगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारियों को लाभ होगा।





धनु





नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।





वृश्चिक





मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें।





मकर





वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मसंयत रहें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। कारोबार में अधिक परिश्रम के बावजूद यथोचित सफलता संदिग्ध है।





कुंभ





मन अशान्त हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।





मीन





पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।



18th July Horoscope गुरुवार का राशिफल दैनिक राशिफल राशिफल Tuesday Horoscope 18 जुलाई का राशिफल Daily Horoscope Horoscope