आज हनुमान जी और शनिदेव की कृपा से इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
आज हनुमान जी और शनिदेव की कृपा से इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 19 अगस्त 2023 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। हनुमान जी और शनिदेव की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जानिए 19 अगस्त 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। जानिए कौन सी हैं वो राशियां 



मेष: आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें।परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना हो सकता है। 



वृष: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न भी रहेगा।फिर भी व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिलेंगे। भाइयों का सहयोग रहेगा।



मिथुन: वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। मित्रों का साथ मिलेगा।



कर्क: आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में आशातीत परिणाम मिलेंगे।



सिंह: मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।



कन्या: मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। 



तुला: मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। 



वृश्चिक: आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 



धनु: आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 



मकर: मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने का प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाइयों के सहयोग से नए कारोबार की शुरुआत करेंगे। 



कुंभ: मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार की समस्याओं पर भी ध्यान दें। पिता का साथ मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। 



मीन: मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।


Horoscope Daily Horoscope राशिफल दैनिक राशिफल Friday Horoscope शुक्रवार का राशिफल 10th August Horoscope 19 अगस्त का राशिफल