आज इन राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी और इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी और इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आज आपकी किस्मत चमकेगी या आपको सावधान रहना होगा। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...



मेष



पिता का साथ मिल सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन शान्त रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिस्थितियों में सुधार होगा।



वृष



आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में कार्य क्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में अभी कुछ परेशानी आ सकती है। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा।



मिथुन



शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में सुधार होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।



कर्क



पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक समस्याओं में कमी आएगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी।



सिंह



मन परेशान रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। धर्म-कर्म में व्यस्तता हो सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।



कन्या



मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। सेहत के प्रति भी सचेत रहें। मित्रों से सद्भाव बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।



तुला



दिन अच्छा गुजरेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापारियों को फायदा होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे।



वृश्चिक



कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सचेत रहें। किसी मित्र के साथ विदेश यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।



धनु



संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।



मकर



धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों से सद्भाव बनाए रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। क्रोध की अधिकता रहेगी।



कुंभ



मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। मानसिक शान्ति बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कारोबार की स्थिति पर ध्यान दें। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।



मीन



परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। जीवन साथी का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। बातचीत में संयत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।


Horoscope Daily Horoscope राशिफल दैनिक राशिफल Sunday Horoscope रविवार का राशिफल 23rd July Horoscope 23 जुलाई का राशिफल