आज इन राशि के जातकों को मिलेगा महादेव का आशीर्वाद और दूर होंगी सारी परेशानियां; जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों को मिलेगा महादेव का आशीर्वाद और दूर होंगी सारी परेशानियां; जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आज आपको महादेव का आशीर्वाद मिलेगा और सारी परेशानियां दूर होंगी। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...



मेष



पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक और शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी, परन्तु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।



वृष



मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार में सुधार होगा, परन्तु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। आलस्य अधिक हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में धार्मिक कार्य होंगे। महादेव के आशीर्वाद से सारी परेशानियां दूर होंगी।



मिथुन



मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु संयत रहें। क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते है। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कार्य क्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।



कर्क



आत्मविश्वास में कमी आएगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।



सिंह



संयत रहें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। आय में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।



कन्या



परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। मन में शान्ति और प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखदायक रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवन साथी से आपसी मतभेद हो सकते हैं।



तुला



परिश्रम का फल मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और दिन अच्छा बीतेगा। आय में वृद्धि के आसार हैं। महादेव की कृपा होगी। व्यापारियों को ऊपर माता लक्ष्मी धनवर्षा करेंगी। शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।



वृश्चिक



मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाणी में सौम्यता आएगी।



धनु



किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि भी हो सकती है।



मकर



धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे। मानसिक शान्ति के लिए किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।



कुंभ



आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।



मीन



नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक हो सकता है। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह से रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं।


24 जुलाई का राशिफल 24th July Horoscope Monday Horoscope दैनिक राशिफल राशिफल Daily Horoscope सोमवार का राशिफल Horoscope
Advertisment