आज इन राशि के जातकों के ऊपर बरसेगा धन और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों के ऊपर बरसेगा धन और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आज आपके ऊपर धन बरसेगा या आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...





मेष





आज का दिन धैर्य से काम लेने का है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी भी व्यक्ति से तू- तू, मैं- मैं न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की तरफ से कोई चिंता की बात हो सकती है। आज आप वस्त्रों आदि पर खर्च कर सकते हैं। खर्च सोच-समझकर ही करें।





वृष





मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं का विस्तार भी हो सकता है, परंतु स्वास्थ्य विकार बढ़ सकते हैं। विशेष रूप से खान-पान के प्रति सचेत रहें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होना प्रारंभ होगा, लेकिन कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के परिणाम असंतोषजनक हो सकते हैं।





मिथुन





आपकी शक्ति में वृद्धि होगी, प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ पाएंगे। पर्यावरण और जनता के प्रति समर्पण के कारण समाज में प्रसिद्धि मिलेगी। आपके कार्य, जो अभी तक रुके थे, उनके पूरे होने की संभावना अधिक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा नहीं रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। बेरोजगार, रोजगार पाने में समर्थ होंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के योग भी बनेंगे।





कर्क





नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। काम और निजी जीवन में तालमेल बैठाने के अपने वर्तमान दृष्टिकोण पर विचार करें। कुछ नया करने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर हासिल होगी। यदि आप पुराने कार्यों को लेकर बहुत अधिक विचार करेंगे, तो आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। अपने कार्यों की पूरी सूची बना लें और धीरे- धीरे सभी कार्यों को पूरा करें।





सिंह





धन लाभ के योग बन रहे हैं। नया कार्य शुरू करने के लिए उत्तम दिन। आज आप और आपका पार्टनर एक दूसरे के प्रति अच्छी समझ विकसित करेंगे। आपको इस बात का अहसास होगा कि आपका भाग्य किसके साथ जुड़ा है। आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे के साथ उन मूलभूत विचार और मूल्यों को शेयर कर रहे हैं जो किसी भी रिश्ते के लिए जरूरी है।





कन्या





आज के दिन की शाम दोस्तों के साथ सुकून भरी बीतेगी। आज की शाम आप अपने किसी खास दोस्त या रिश्तेदार से मिलेंगे। वहीं अपने प्रेमी या जीवन साथी के लिए रोमांस के लिए आज का दिन बेहतरीन है। अगर आप अपनी घर-गृहस्थी अच्छी चाहते हैं तो समय पर अपना काम खत्म कर घर चले जाएं। ये आपके लिए अच्छा होगा। आप अपने जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे।





तुला





आज का दिन अच्छा बीतेगा। धनवर्षा के आसार हैं। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। कार्य स्थल पर कार्य की प्रशंसा होगी। शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा। व्यापारियों को अच्छी डील मिलेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा।





वृश्चिक





मन प्रसन्न रहेगा, परंतु बातचीत में संवत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा, बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता के भाव रहेगा, संचित धन में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।





धनु





कार्य क्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर भी मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। शुभ समाचार मिलेगा।





मकर





घर पर अपनी दैनिक दिनचर्या के सबसे सांसारिक पहलू को भी बदलने से नए प्रेम अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। ये संभव है कि आपके आराम की डिग्री का परीक्षण किया जा सकता है, और निष्कर्ष काफी रोमांचकारी हो सकते हैं। आप खोज करने में काफी अच्छे हैं, इसलिए आप इसे अभी अपना सब कुछ दे सकते हैं। सफलता पाने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए आपको किसी विशेष स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं है।





कुंभ





कार्य क्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। विवादों की स्थिति से बचें। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।





मीन





किसी प्रियजन के साथ भविष्य के बारे में बात करते समय आप हकला सकते हैं। ये संभव है कि आप अपने आंतरिक विश्वासों के बावजूद खुद पर संदेह करना शुरू कर रहे हों। जब आपके सपनों की बात आती है तो आपको इसे अकेले नहीं जाना है। एक साथ किसी निर्णय पर पहुंचने के लिए, आपको अपने साथी से इस बारे में सलाह लेनी चाहिए कि वे पहले क्या सोचते हैं।



दैनिक राशिफल राशिफल शुक्रवार का राशिफल Friday Horoscope 18 जुलाई का राशिफल 28th July Horoscope Daily Horoscope Horoscope