आज इन राशि के जातकों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Rahul Garhwal | Sept 29, 2023, 24:00 IST
Share
आज इन राशि के जातकों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
आज इन राशि के जातकों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

आज इन राशि के जातकों के लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे और इन्हें शुभ समाचार मिलेगा। जानिए वो राशियां कौन सी हैं।

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आज माता आपके लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे या आपको शुभ समाचार मिलेगा। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...

मेष

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। संयत रहें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कारादि के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृष

मन परेशान रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कार्य क्षेत्र की परिस्थितियों में सुधार होगा। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं, ध्यान रखें।

मिथुन

आत्मविश्वास में कमी आएगी। व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक अशान्ति रहेगी, लेकिन वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार को गति मिलेगी। आय असन्तोषजनक रहेगी। वाहन सुख में कमी आएगी। विवादों से दूर रहें। सन्तान को कष्ट होगा। सफलता के नए रास्ते खुलेंगे।

कर्क

मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ की स्थिति में भी सुधार होगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। माता से धन की प्राप्ति होगी।

सिंह

शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं यथावत रहेंगी। आय कम और खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या

मानसिक शान्ति रहेगी। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त्र होंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शुभ समाचार मिलेगा।

तुला

आज का दिन अच्छा बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। मन की चिंता दूर होगी। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। नवाचार के लिए बेहतरीन समय है। कार्य स्थल पर सहकर्मी कार्य की प्रशंसा करेंगे।

वृश्चिक

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कार्य क्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

धनु

मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार मे परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की समस्या बढ़ सकती हैं। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना है।

मकर

मानसिक शान्ति रहेगी। जीवन साथी का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना है।

कुंभ

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। कारोबार के सुधार से किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कठिनाई और खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • Friday Horoscope
  • शुक्रवार का राशिफल
  • 29 September Horoscope
  • 29 सितंबर का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि