आज इन राशि के जातकों के ऊपर माता लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों के ऊपर माता लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आज आपके ऊपर माता लक्ष्मी धन वर्षा करेंगी या आपको शुभ समाचार मिलेगा। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...





मेष





माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। मीठे खानपान में रुझान बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।





वृष





मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।





मिथुन





आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मसंयत रहें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।





कर्क





संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से धन की प्राप्ति होगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार में भी सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।





सिंह





मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें।





कन्या





पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय भी बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। शुभ समाचार मिलेगा।





तुला





दिन सुखद बीतेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। शिक्षा से क्षेत्र से जुड़े लोगों को अध्ययन में मन लगेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से धन वर्षा होगी। व्यापारियों को दोगुना मुनाफा होगा। बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय है।





वृश्चिक





वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कुछ कार्य बढ़ सकता है। संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवर्तन भी सम्भव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।





धनु





मन में शान्ति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।





मकर





व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में बढ़ोतरी होगी।





कुंभ





आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं, परन्तु खर्चों की अधिकता भी रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।





मीन





आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। पिता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की परिस्थितियों में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।



गुरुवार का राशिफल दैनिक राशिफल राशिफल Thursday Horoscope 3 अगस्त का राशिफल 3rd august Horoscope Daily Horoscope Horoscope