आज इन राशि के जातकों को मिलेगी नौकरी और इन्हें मिलेगा मित्रों का सहयोग, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों को मिलेगी नौकरी और इन्हें मिलेगा मित्रों का सहयोग, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आपको नौकरी मिलेगी या मित्रों का सहयोग मिलेगा। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...



मेष



माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लाभ होगा। मन परेशान हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में उच्च पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।



वृष



मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु क्रोध से भी बचें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।



मिथुन



आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन अशान्त रह सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। खर्चों में कमी आएगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। रहन-सहन की स्थिति भी सुधरेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाना हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रह सकती है। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।



कर्क



मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवन साथी का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कारोबार के प्रति सचेत रहें। मेहनत के बावजूद लाभ में कमी आ सकती है। बहन-भाइयों से मतभेद बढ़ सकते हैं। रहन-सहन भी प्रभावित हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यात्रा पर जा सकते हैं।



सिंह



अपनी भावनाओं को वश में रखें। शान्ति बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। अनियोजित खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। संबंधों में निकटता बढ़ेगी। विवादों से बचकर रहें।



कन्या



आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आय में कमी और खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त हो सकता है। कार्य क्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर तो मिलेंगे, परन्तु वित्तीय लाभ ज्यादा नहीं होने से परेशान भी हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।



तुला



दिन अच्छा बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को काफी मुनाफा होगा। अच्छी डील मिलने की संभावना है। शुभ समाचार मिलेगा।



वृश्चिक



शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।



धनु



मन परेशान हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आय को स्थिति में भी सुधार होगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार से दूर जाना हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से सम्बन्ध बनाए रखें। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं। संबंधों में मधुरता आएगी।



मकर



मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। शिक्षा के लिए विशेष ध्यान दें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।



कुंभ



संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। किसी सम्पत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। मित्र का सहयोग से तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आय में वृद्धि के योग हैं। किसी-दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवन साथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।



मीन



पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धैर्यशीलता बनाए रखें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धनार्जन में सुधार होगा।


Horoscope Daily Horoscope राशिफल दैनिक राशिफल Sunday Horoscope रविवार का राशिफल 30th July Horoscope 30 जुलाई का राशिफल