आज इन राशि वालों को मिलेगी सफलता और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार

Rahul Garhwal | Apr 25, 2024, 01:21 IST
Share
Horoscope 25 april
Horoscope 25 april

25 अप्रैल, गुरुवार को आपके सितारे क्या कह रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है।

Horoscope

BHOPAL. आज गुरुवार का दिन है। आज आपकी राशि क्या कह रही है। क्या आपको सफलता मिलेगी या कोई शुभ समाचार मिलेगा। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...

मेष

दिन कुछ अजीब पलों को जन्म दे सकता है, जहां लोग ऐसी बातें कह सकते हैं जो बिल्कुल सही नहीं लगेंगी। ये आपको काफी परेशान कर सकता है, क्योंकि आप जानते हैं कि सच क्या है। लेकिन इसे अपने ऊपर बहुत ज्यादा हावी न होने दें। याद रखें, हर कोई सीख रहा है। आप शांत रहने की कोशिश कर सकते हैं। शाम तक शुभ समाचार मिलेगा।

वृषभ

आपके कुछ सहकर्मी आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं और उनसे निपटना मुश्किल हो सकता है। हो सकता है कि आप उन्हें काम में मदद करना चाहें, लेकिन ये हमेशा आसान नहीं होता है। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। पैसों से जुड़े फैसले लेने से बचें।

मिथुन

आपकी राह में परेशान करने वाली चीजें हो सकती हैं। योजनाओं का असफल होना या ट्रैफिक जाम के कारण आपका दिन खराब हो सकता है। इससे आपका दिमाग खराब हो सकता है, लेकिन पॉजिटिव सोच बनाए रखें। आज थोड़ी सावधानी बरतें। बहुत अधिक तनाव न लें। समय के साथ आप अपना मूड खराब किए बिना इन छोटी-मोटी परेशानियों से निपटने में आप बेहतर हो सकते हैं।

कर्क

आप एक लीडर बनने में बहुत अच्छे होंगे। लोग आपकी ओर अट्रैक्ट होते हैं क्योंकि आपके पास शेयर करने के लिए बहुत सारा ज्ञान है। लेकिन कभी-कभी आपकी ताकत दूसरों को डराने वाली लग सकती है। इसलिए जब आप उनकी मदद करने या उन्हें सलाह देने की कोशिश कर रहे हों, तो इस बात का ध्यान रखना अच्छा होगा कि आप बहुत ज्यादा डोमिनेटिंग न लगें। कई कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह

बदलावों से भरपूर दिन रहेगा। अब आपको अपना रास्ता पाने के लिए गेम खेलने की जरूरत नहीं है। जिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में प्रॉब्लम चल रही है, उनकी प्रॉब्लम्स धीरे-धीरे सॉल्व हो जाएगी। आज किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। सेहत के मामले में भी दिन पॉजिटिव रहेगा। हेल्थ पर ध्यान दें। व्यापारियों को नए काम में सफलता मिलेगी।

कन्या

चाहे नौकरी हो, दोस्ती हो या कुछ और आज आपको पॉजिटिव सोच पर फोकस रखना चाहिए। प्रॉब्लम से भागने से आपको आगे बढ़ने में मदद नहीं मिलेगी। चुनौतियों का सामना डटकर करना आपको मजबूत बना सकता है। अगर आप मौजूदा रिलेशन में नहीं रहना चाहते तो बाहर निकलना अच्छा है। बस ये सुनिश्चित कर लें कि आप चीजों को पॉजिटिव नोट पर ही खत्म करें। स्टूडेंट्स को शुभ समाचार मिलेगा।

तुला

आज का दिन अच्छा बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। व्यापारियों को लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। नवाचार के लिए अच्छा समय है।

वृश्चिक

हाल ही में ऐसा महसूस हो सकता है कि कोई भी आप पर ध्यान नहीं दे रहा है, चाहे आप कुछ भी कर रहे हों। ये बहुत पॉजिटिव नहीं हो सकता, लेकिन कभी-कभी नजरअंदाज किया जाना अच्छी बात हो सकती है। आज का दिन आपको खुद पर ध्यान केंद्रित करने और बिना किसी गंभीर परेशानी के मजबूत बनने का मौका देता है। सेल्फ केयर भी जरूरी है।

धनु

आर्थिक रूप से समय कठिन लग सकता है, लेकिन परिस्थिति बदलने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। जो आपके पास है उसमें रचनात्मक बनें। आप सरप्राइज हो सकते हैं कि आप कितना कुछ हासिल कर सकते हैं। आपको पैसे कमाने के लिए आज ज्यादा प्रयास भी करना पड़े। मेंटल हेल्थ को हेल्दी रखें और पॉजिटिव बने रहें।

मकर

ऊंची राह चुनना हमेशा आसान नहीं हो सकता। आज कुछ नए दिलचस्प अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी आपको उन तक पहुंचने के लिए कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। इस बारे में सोचने के लिए कुछ समय लें कि आपके लिए क्या मायने रखता है और आप जो जीवन चाहते हैं उसे पाने के लिए कदम उठाना शुरू करें। सेहत में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा।

कुंभ

किसी दोस्त को खोना दुखद हो सकता है, खासकर अगर ऐसा लगता है कि वे आपके बिना आगे बढ़ गए हैं। कभी-कभी उदास और अकेला महसूस करना नॉर्मल है, लेकिन याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं। आप नए दोस्त बना सकते हैं। कौन जानता है ? हो सकता है आपका पुराना दोस्त भी किसी दिन वापस टकरा जाए। पैसों के मामले में आप आज भाग्यशाली रहेंगे।

मीन

आपका दिन थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए सावधान रहना जरूरी है। चाहे रिस्की डिसीजन से बचना हो या ये ध्यान रखना हो कि आप कोई महत्वपूर्ण अपॉइंटमेंट न भूल जाएं। आज हर चीज की दोबारा जांच करने के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अतिरिक्त सावधानी बरतने से आप परेशानी से बच सकते हैं। आज आपको अपने पार्टनर के साथ वाद-विवाद में उलझने से भी बचना चाहिए।

Horoscope for 25 April | Thursday Horoscope | 25 अप्रैल का राशिफल | गुरुवार का राशिफल

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • Thursday Horoscope
  • गुरुवार का राशिफल
  • Horoscope for 25 April
  • 25 अप्रैल का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि