/sootr/media/post_banners/27fdd5231cba17a101faa308f81b918bffb4a8368dbcece46eefe497266f69cd.jpeg)
BHOPAL. आज 1 जून है। इस महीने का पहला दिन गुरुवार है। ये दिन विष्णु भगवान को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। जानिए आज किन राशि वालों को लाभ होगा और किन राशि वालों को सावधान रहना होगा।
मेष
मेष राशि के लोगों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज तनावग्रस्त रह सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। घर में पूजा-पाठ आदि का आयोजन होगा। रिश्तेदारों और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। बड़ी धनराशि का निवेश करेंगे।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को आज कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धन से जुड़ी समस्या हो सकती है। रिश्तेदारों और सहयोगियों से सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। महिला जातक को साथी से कीमती तोहफा मिलेगा। अवैवाहिक लोगों के नए संबंध बन सकते हैं।
सिंह
सिंह राशि के बिजनेस कर रहे जातकों को मनचाहा लाभ मिलेगा। समाज और व्यापार में आपका कद बढ़ सकता है। इसके साथ ही आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। आज के दिन गाय को हरी घास खिलाने और दान-पुण्य करने से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वहीं, नौकरी कर रहे जातक बॉस द्वारा दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए भी आज का दिन बेहद शुभ साबित होने वाला है। निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेंगे।
वृष
इस राशि के जातकों को मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। सेहत में सुधार आएगा। नौकरी और बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिलने के संयोग हैं। कार्यस्थल और घर में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सभी लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। इस जातक के लोगों के यात्रा के योग बन रहे हैं। नए स्त्रोतों से आर्थिक लाभ होगा।
तुला
आज तुला राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्र करियर में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। महिला जातकों को अपने साथी से कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। बिजनेसमैन आज बड़ी डील पूरी करेंगे। उधार दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिलने के आसार हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कारोबार में लाभ होगा। सहयोगियों से सावधान रहें। कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकता है। दफ्तर में सहयोगियों के साथ अनबन हो सकती है। आर्थिक लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रतियोगी छात्रों की तैयारी कर रहे लोगों की मेहनत सफल होगी।
धनु
धनु राशि के जातक को आज अच्छे मौके मिलेंगे। युवाओं को नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े फैसले लेने में देरी ना करें। व्यवसाय में लाभ होगा। कारोबार में साझेदारी का अवसर मिलेगा। अलग-अलग स्त्रोत से धन लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
कन्या
इस राशि के जातक को आज खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक कलह दूर होने की संभावना है। बिजनेसमैन आज बड़े सौदे पूरे कर सकते हैं। आज किसी से उधार ना मांगे नहीं तो विवाद हो सकता है। छात्रों को करियर में कामयाबी मिलेगी। दिनचर्या में बदलाव हो सकता है। पति-पत्नी के बीच अनबन खत्म होगी। कल किसी को दिया हुआ धन भी आपको मिल सकता है।