राशिफलः आज इन पर होगी शनिदेव जी की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Sandeep Kumar | Jun 01, 2024, 06:00 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-31T223312.744.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-31T223312.744.jpg

शनिवार के दिन शनि देव जी की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 1 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। धर्म-ज्योतिष

राशिफलः वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope ) का आंकलन किया जाता है। 1 जून 2024 को शनिवार है। यह विशेष दिन शनि देव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित है। मान्यता है कि शनि देव की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और शनि देव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 1 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 1 जून 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट।

जानिए कौन सी हैं वो राशियां

मेष

उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि भी होगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं।

वृष

परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी।

मिथुन

नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संयत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में संतुलन बनाये रखें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क

आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग आय के साधन बन सकते हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मानसिक शांति के प्रयास करें।

सिंह

शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। माता के सहयोग से धन प्राप्‍ति‍ के योग हैं। नौकरी के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या

मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता का सहयोग म‍िलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

तुला

कारोबार में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। माता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास लवरेज रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वाहन सुख में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृश्चिक

भाइयों के सहयोग से लाभ के मौके म‍िलेंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। आत्मविश्वास से लवरेज तो रहेंगे।

धनु

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। तनाव से बचें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार आयेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मानसिक तनाव हो सकता है। माता का सानिध्य मिलेगा।

मकर

कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में शान्ति‍ और प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें।

कुंभ

स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सुखद समाचार म‍िलेंगे। मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्कता विचारों से बचें। कारोबार में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।

मीन

खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती