राशिफल: क्या कहते हैं मंगलवार को आपके सितारे, जानें किसको होगा फायदा

Jitendra Shrivastava | Sept 10, 2024, 06:00 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। राशिफल में जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

BHOPAL. हर किसी के जीवन में तारे-सितारों का अहम रोल होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन...

मेष राशि (Aries):(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज आप बेवजह की बातों को लेकर ज्यादा सोच विचार न करें। काम में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वहीं, आपको वैवाहिक जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति की संभावना है। परिवार में गिले शिकवे दूर होंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। खास यह है कि किसी से अनावश्यक बहस न करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग:हरा
क्या करें: अपने भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
क्या न करें: भावनात्मक निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें।
क्या खाएं: हल्का और पौष्टिक खाना, जैसे कि सूप, सलाद।
क्या न खाएं: भारी और तले हुए खाद्य पदार्थ।

वृषभ राशि (Taurus): (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज वृषभ राशि वालों के बिगड़े हुए काम बनेंगे, इससे आपमें नई ऊर्जा का संचार होगा। भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है और उनके साथ आप पुराने दिनों को याद कर सकते हैं। किसी भी तरह की साझेदारी में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सोच समझकर ही फैसला लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग:नीला
क्या करें: अपनी सृजनात्मकता को प्रकट करें, नए विचारों को अपनाएं।
क्या न करें: अत्यधिक आत्म-निर्भरता से बचें, दूसरों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
क्या खाएं: ताजे फल, सब्जियां।
क्या न खाएं: अत्यधिक शर्करा और तले हुए खाद्य पदार्थ।

मिथुन राशि (Gemini): (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दफ्तर में साथियों का सहयोग मिलेगा। आपके आइडियाज को सराहना मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मन में नकारात्मक विचार लाने से बचें, क्योंकि कोई पुरानी टीस आपको परेशान कर सकती है। मानसिक शांति के लिए घूमने का प्लान कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
क्या करें: पेशेवर मामलों में फोकस बनाए रखें।
क्या न करें: कामकाजी मामलों में जल्दबाजी से बचें।
क्या खाएं: स्वस्थ प्रोटीन, जैसे मछली, दाल।
क्या न खाएं: तला हुआ और अत्यधिक मीठा खाना।

कर्क राशि (Cancer): (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज कर्क राशि वाले जातक विवेक से काम करें, इससे आप जरूरी फैसले आसानी से ले पाएंगे। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कल धर्म कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नारंगी
क्या करें: यात्रा या शिक्षा के नए अवसरों का लाभ उठाएं।
क्या न करें: जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें, जल्दबाजी से बचें।
क्या खाएं: ताजे फल, सलाद, और साबुत अनाज।
क्या न खाएं: अत्यधिक मसालेदार और भारी भोजन।

सिंह राशि (Leo):(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज सिंह राशि वालों के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएगा और मानसिक रूप से भी आप खुद को तंदुरुस्त पाएंगे। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा का योग बन रहा है। विद्यार्थियों को किसी पुरस्कार के मिलने की संभावना है। एकाग्रता को मजबूत बनाए रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गहरा लाल
क्या करें: अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें, संयम बनाए रखें।
क्या न करें: झगड़ों या विवादों में शामिल न हों, अत्यधिक चिंता से बचें।
क्या खाएं: प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ।
क्या न खाएं: अधिक मात्रा में कैफीन और शर्करा।

कन्या राशि (Virgo):(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए फलदायक रहेगा। कला से संबंधित क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं पर काम करेंगे। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों को सफलता मिलेगी। अपने काम के प्रति आप पूरी तरह केंद्रित होंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
क्या करें: अपने सामाजिक नेटवर्क को बढ़ाएं, मित्रों के साथ समय बिताएं।
क्या न करें: दूसरों के दबाव में न आएं, अति आत्म-आलोचना से बचें।
क्या खाएं: फल, हरी सब्जियां।
क्या न खाएं: अत्यधिक तला हुआ और जंक फूड।

तुला राशि (Libra): (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी अनुभवी शख्स से परामर्श मिल सकता है। व्यवसाय में नए अनुबंध सोच-समझकर करें। बेवजह ज्यादा कार्य लेने से बचें। अपनी क्षमता के अनुरूप ही काम करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
क्या करें: व्यवस्थित तरीके से काम करें।
क्या न करें: दूसरों पर अत्यधिक निर्भर न हों।
क्या खाएं: साबुत अनाज, फल, और नट्स।
क्या न खाएं: अधिक तला हुआ और शर्करा युक्त खाद्य पदार्थ।

वृश्चिक राशि (Scorpio): (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। ​यदि आप नौकरीपेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके काम करने का तरीका आपके वरिष्ठ जनों को पसंद आएगा। जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी। घर के किसी काम से लंबी यात्रा पर आप जा सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गोल्डन
क्या करें: अपनी सृजनात्मकता को प्रकट करें, नए विचारों को अपनाएं।
क्या न करें: आत्म-संतुष्टि के बजाय दूसरों की राय को नजरअंदाज न करें।
क्या खाएं: प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे कि मछली, दही।
क्या न खाएं: ज्यादा मसालेदार और क्रीमी खाद्य पदार्थ।

धनु राशि (Sagittarius): (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
धनु राशि वाले आज सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। बारिश में तो कतई न भीगें। ठंडी चीजें खाने से भी बचें। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। दुश्मनों से भी सावधान रहें। इसके अलावा बेवजह की बहस में न पड़ें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
क्या करें: घर के कामों में मदद करें, परिवार के साथ समय बिताएं।
क्या न करें: भावनात्मक निर्णय लेने से बचें, अधिक काम करने से बचें।
क्या खाएं: सूप, हरी पत्तेदार सब्जियां।
क्या न खाएं: ज्यादा तला हुआ और फैटी फूड।

मकर राशि (Capricorn):(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है, इसलिए काम में सावधानी बरतें। आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हल्का नीला
क्या करें: किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करें।
क्या न करें: अनावश्यक बहस में न पड़ें, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।
क्या खाएं: सलाद, योगर्ट और सूखे मेवे।
क्या न खाएं: अत्यधिक शर्करा वाले खाद्य पदार्थ।

कुंभ राशि (Aquarius):(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार और नौकरी से जुड़े लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक अशांति परेशान कर सकती है, इसके लिए मेडिटेशन करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम
क्या करें: परिवार के साथ समय बिताएं, वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें।
क्या न करें: बिना सोचे-समझे निवेश न करें, तनावपूर्ण परिस्थितियों से बचें।
क्या खाएं: फल, सब्जियां और साबुत अनाज।
क्या न खाएं: भारी और फास्ट फूड।

मीन राशि (Pisces): (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में काम करने की गति बढ़ेगी, इससे सीनियर खुश होंगे।आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। जरूरी दस्तावेजों पर साइन करने से पहले उन्हें अच्छे से पढ़ लें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
क्या करें: नए प्रोजेक्ट्स पर काम करें, आत्म-विश्वास बनाए रखें।
क्या न करें: अनावश्यक विवादों में न फंसें, जल्दबाजी में निर्णय न लें।
क्या खाएं: प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे चिकन, दाल और अंडे।
क्या न खाएं: अत्यधिक तेल और मसालेदार खाद्य पदार्थ।

आज का पंचांग
तिथि
शुक्ल पक्ष सप्तमी - Sep 09 09:53 PM – Sep 10 11:12 PM
शुक्ल पक्ष अष्टमी - Sep 10 11:12 PM – Sep 11 11:46 PM

नक्षत्र
अनुराधा - Sep 09 06:04 PM – Sep 10 08:04 PM
ज्येष्ठा - Sep 10 08:04 PM – Sep 11 09:22 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:31 PM
चन्द्रोदय - Sep 10 12:12 PM
चन्द्रास्त - Sep 10 10:55 PM

अशुभ काल
राहू - 3:27 PM – 4:59 PM
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:51 AM
कुलिक - 12:23 PM – 1:55 PM
दुर्मुहूर्त - 08:43 AM – 09:32 AM, 11:13 PM – 12:00 AM
वर्ज्यम् - 01:58 AM – 03:39 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:48 PM
अमृत काल - 08:47 AM – 10:31 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 AM – 05:27 AM

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती