आज का राशिफल: सिंह, कन्या और मीन राशि वाले 5 नवंबर को होंगे मालामाल, जानें कैसे बदलेगी किस्मत की चाल

Anjali Dwivedi | Nov 05, 2025, 06:00 IST
rashiphal
ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकलन किया जाता है। राशिफल में जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

धर्म डेस्क, BHOPAL. ग्रहों की स्थिति दिखाती है कि आप अपने जीवन के लक्ष्यों को लेकर गंभीर रहेंगे और कार्य में नई दिशा प्राप्त कर सकते हैं। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखना और मानसिक शांति पर ध्यान देना आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और प्रेम संबंधों में स्थिरता आने की संभावना है।



वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आएगा। कुछ लोगों को करियर में उन्नति मिलेगी, जबकि कुछ को अपने स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। संयम, अनुशासन और भक्ति से दिन को और भी शुभ बनाया जा सकता है।



धर्म-ज्योतिष केपंडित संतोष शर्मा से जानिए आज यानि 5 नवंबर का राशिफल (Horoscope) और जानें आपकी राशि का भाग्य क्या है?



आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)



आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपके रुके हुए काम बनने की संभावना है, खासकर व्यावसायिक मामलों में।



शुभ अंक: 9



शुभ रंग: लाल



क्या करें: महत्वपूर्ण व्यावसायिक डील पर ध्यान दें।



क्या न करें: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।



क्या खाएं: गुड़।



आज का टोटका: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।



वृषभ राशि (Taurus)



कल आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय के लिए दूरदर्शिता से काम लेना होगा।



शुभ अंक: 6



शुभ रंग: क्रीम



क्या करें: धन संबंधी मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लें।



क्या न करें: बेवजह जीवनसाथी को ताने देने से बचें।



क्या खाएं: हरी सब्जियां।



आज का टोटका: किसी दोस्त को बड़ी रकम उधार न दें।



मिथुन राशि (Gemini)



परिश्रम और प्रयास से आपके काम बनने की कोशिश लाभ देगी। संतान से जुड़े मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।



शुभ अंक: 5



शुभ रंग: पीला



क्या करें: अपनी मेहनत को प्राथमिकता दें।



क्या न करें: किसी मूल्यवान वस्तु को लापरवाही से न रखें (खो सकती है)।



क्या खाएं: मूंग दाल।



आज का टोटका: सूर्य और गायत्री मंत्र का जप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।



कर्क राशि (Cancer)



यह दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। राजकीय कार्यों से लाभ हो सकता है, लेकिन किसी कारण से मन में थोड़ी परेशानी रह सकती है।



शुभ अंक: 2



शुभ रंग: सफेद



क्या करें: अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें।



क्या न करें: जीवनसाथी से बातें गोल-गोल घुमाने की बजाय साफ शब्दों में कहें।



क्या खाएं: दूध से बनी मिठाई।



आज का टोटका: भगवान शिव को जल चढ़ाएं।



सिंह राशि (Leo)



आपके रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी।



शुभ अंक: 1



शुभ रंग: सुनहरा



क्या करें: अपनी बात स्पष्ट रूप से व्यक्त करें।



क्या न करें: अपने काम को कल पर न टालें।



क्या खाएं: गेहूं की रोटी।



आज का टोटका: उगते सूर्य को जल में कुमकुम मिलाकर अर्घ्य दें।



कन्या राशि (Virgo)



आज आपको सावधानी बरतनी होगी। धन के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना हितकर होगा, वरना नुकसान संभव है।



शुभ अंक: 3



शुभ रंग: हरा



क्या करें: अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।



क्या न करें: किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।



क्या खाएं: पालक पनीर।



आज का टोटका: गौशाला में हरा चारा दान करें।



तुला राशि (Libra)



पूर्व में किये गए कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक विवाद सुलझाने में सफल रहेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।



शुभ अंक: 7



शुभ रंग:हल्का नीला



क्या करें: पारिवारिक तालमेल बनाकर रखें।



क्या न करें: मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता को हावी न होने दें।



क्या खाएं: खीरा।



आज का टोटका: जरूरतमंदों को चीनी या चावल दान करें।



वृश्चिक राशि (Scorpio)



आपके लिए प्रमोशन और लाभ के योग हैं। करीबियों के साथ वक्त बिताने और घूमने-फिरने के अवसर मिलेंगे।



शुभ अंक: 8



शुभ रंग: चमकीला लाल



क्या करें: आकर्षक प्रस्तावों का लाभ उठाएं।



क्या न करें: किसी भी आवश्यक कार्य को लंबित न रखें।



क्या खाएं: चना दाल।



आज का टोटका: बड़ों की आज्ञा का पालन करें और आशीर्वाद लें।



धनु राशि (Sagittarius)



आपको नए अवसर और धन लाभ के संकेत मिल सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। यात्रा शुभ रहेगी।



शुभ अंक: 3



शुभ रंग: नारंगी



क्या करें: ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों में समय दें।



क्या न करें: अति आत्मविश्वास में आकर कोई जोखिम न लें।



क्या खाएं: बेसन से बनी चीजें।



आज का टोटका: मंदिर में घी का दीपक जलाएं।



मकर राशि (Capricorn)



आपके जीवन में कुछ अहम बदलाव होंगे। कामकाज पर फोकस बढ़ाएं, जल्दबाजी करने से बचें।



शुभ अंक: 8



शुभ रंग: भूरा



क्या करें: धैर्य व अनुशासन बनाए रखें।



क्या न करें: कारोबारी विषयों में लापरवाही न करें और जिद में न आएं।



क्या खाएं: उड़द दाल।



आज का टोटका: किसी गरीब व्यक्ति को गर्म कपड़े दान करें।



कुंभ राशि (Aquarius)



आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। ऊर्जा का संचार होगा और आपकी व्यक्तिगत आय के मामले बेहतर रहेंगे।



शुभ अंक: 4



शुभ रंग: जामुनी



क्या करें: अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।



क्या न करें: विवादों में पड़ने से बचें।



क्या खाएं: फल और जूस।



आज का टोटका: शनि देव के मंदिर में तेल चढ़ाएं।



मीन राशि (Pisces)



यह दिन आपके लिए सफलता और प्रसन्नता से भरा रहेगा। आपको सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह है।



शुभ अंक: 5



शुभ रंग: गुलाबी



क्या करें: धार्मिक कार्यों में रुचि लें।



क्या न करें: भावुकता में आकर कोई बड़ा निवेश न करें।



क्या खाएं: केला या पीली मिठाई।



आज का टोटका: गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।



आज का पंचांग

तिथि


शुक्ल पक्ष पूर्णिमा - Nov 04 10:36 PM – Nov 05 06:49 PM


कृष्ण पक्ष प्रतिपदा - Nov 05 06:49 PM – Nov 06 02:55 PM



नक्षत्र



अश्विनी - Nov 04 12:34 PM – Nov 05 09:40 AM


भरणी - Nov 05 09:40 AM – Nov 06 06:34 AM


कृत्तिका - Nov 06 06:34 AM – Nov 07 03:27 AM



सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:38 AM


सूर्यास्त - 5:42 PM


चन्द्रोदय - Nov 05 5:27 PM


चन्द्रास्त - Nov 06 7:15 AM



अशुभ काल



राहू - 12:10 PM – 1:33 PM


यम गण्ड - 8:01 AM – 9:24 AM


कुलिक - 10:47 AM – 12:10 PM


दुर्मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM


वर्ज्यम् - 06:08 AM – 07:32 AM, 06:01 PM – 07:25 PM



शुभ काल



अभिजीत मुहूर्त - Nil


अमृत काल - 02:22 AM – 03:45 AM


ब्रह्म मुहूर्त - 05:02 AM – 05:50 AM



ये खबरें भी पढ़ें....



खाटू श्याम बाबा का अनसुना रहस्य, जानिए श्री कृष्ण से मिले वरदान और सिर के बलिदान की पूरी कहानी



उज्जैन महाकाल सवारी में दिखेगा बाबा का अद्भुत स्वरूप, संयोग से होगा हरिहर मिलन



Chaturmas Month 2025: चातुर्मास हुआ खत्म, जानें खाने-पीने सहित मांगलिक कार्यों में क्या आएंगे बदलाव



Amla Navami 2025: इस दिन क्यों की जाती है आंवले के पेड़ की पूजा? माता लक्ष्मी ने शुरू की थी परंपरा



Tags:
  • Horoscope
  • आज का राशिफल
  • धर्म-ज्योतिष