उज्जैन महाकाल सवारी में दिखेगा बाबा का अद्भुत स्वरूप, संयोग से होगा हरिहर मिलन

Aman Vaishnav | Nov 03, 2025, 14:35 IST
3 नवंबर 2025, सोमवार को बाबा महाकाल की दो सवारियां निकलेंगी। यह एक धार्मिक संयोग है, जहां भगवान शिव-विष्णु जी का मिलन होता है। आगे की दो अहम सवारियां भी नवंबर में ही निकलेंगी। आइए, महाकाल बाबा की सवारी की तारीख और समय जानते हैं।
1 7 उज्जैन महाकाल सवारी 2025
mahakal sawari

महाकाल सवारी का समय: 3 नवंबर 2025, सोमवार को कार्तिक मास के दूसरे सोमवार की यह सवारी, परंपरा अनुसार, ठीक शाम 4:00 बजे महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होगी।

2 7 महाकाल बाबा का चंद्रमौलेश्वर स्वरूप
बाबा महाकाल का स्वरूप

पहली सवारी में बाबा महाकाल श्री चंद्रमौलेश्वर के दिव्य स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। यह रजत पालकी में विराजित होकर निकलते हैं और भक्तों को दर्शन देकर उनका कल्याण करते हैं।

3 7 सवारी का मार्ग
सवारी का मार्ग

यह सवारी गुदरी चौराहा, बक्शी बाजार और कहारवाड़ी, से होते हुए रामघाट पहुंचेगी और यह लगभग शाम 7:00 बजे तक मंदिर परिसर में वापस लौटेगी।

4 7 दूसरी सवारी (हरिहर मिलन)
Aman vaishnav (1)

हरिहर मिलन की दूसरी सवारी सोमवार की रात 11:00 बजे महाकाल मंदिर से शुरू होगी, जो भगवान विष्णु से भेंट करने के लिए प्रस्थान करेगी।

5 7 धार्मिक महत्व (विशेष संयोग)
Aman vaishnav (2)

यह दूसरी सवारी बैकुंठ चतुर्दशी के शुभ दिन पर निकलती है, जिसे 'हरिहर मिलन' कहा जाता है। (महाकाल बाबा की सवारी कितनी तारीख को है) यह मिलन भगवान शिव और भगवान विष्णु के संगम और एकत्व का प्रतीक माना जाता है।

6 7 बाबा की तीसरी सवारी
Aman vaishnav (3)

Mahakal Sawari November 2025 Date: आज की सवारी के बाद, कार्तिक और अगले माह की तीसरी (Ujjain Mahakal) सवारी 10 नवंबर 2025, सोमवार को निकाली जाएगी।

7 7 महाकाल बाबा की राजसी सवारी
Aman vaishnav (4)

कार्तिक मास की चौथी और सबसे महत्वपूर्ण अंतिम सवारी 17 नवंबर 2025, सोमवार को निकलेगी। इस सवारी को राजसी सवारी भी कहा जाता है। (उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर) जिसमें बाबा महाकाल भव्य रूप में अपनी प्रजा को अंतिम दर्शन देते हैं।