जुलाई कैलेंडर : जल्द शुरू होगा सावन का महीना , यहां देखें सभी त्योहारों की जानकारी
जुलाई महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है। इसी के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार भी पड़ते हैं। चलिए जानते हैं जुलाई महीने के व्रत-त्योहार से जुड़ी संपूर्ण जानकारी…
जुलाई में दो हिंदू महीने पड़ते हैं एक आषाढ़ महीना और दूसरा होता है सावन का महीना ( Sawan Month 2024 )। सनातन धर्म में इन दोनों ही महीनों का विशेष महत्व माना जाता है। जानकारी के मुताबिक आषाढ़ महीने में भगवान विष्णु चार महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। जिसके बाद से धरती का संचालन भगवान शिव करते हैं। इसलिए ही आषाढ़ महीने के बाद सावन में भगवान शिव की विशेष पूजा होती है।
कब शुरू हो रहा सावन महीना
आपको बता दें कि इस साल पवित्र सावन महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 19 अगस्त को होगी। इसी के साथ 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी ( Devshayani Ekadashi 2024 ) के दिन से चातुर्मास लग जाएगा। जिसकी समाप्ति 12 नवंबर को होगी।
जुलाई त्यौहार कैलेंडर
2 जुलाई 2024
मंगलवार
योगिनी एकादशी
3 जुलाई 2024
बुधवार
प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
4 जुलाई 2024
गुरुवार
मासिक शिवरात्रि
5 जुलाई 2024
शुक्रवार
आषाढ़ अमावस्या
6 जुलाई 2024
शनिवार
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
7 जुलाई 2024
रविवार
जगन्नाथ रथ यात्रा
9 जुलाई 2024
मंगलवार
विनायक चतुर्थी
16 जुलाई 2024
मंगलवार
कर्क संक्रांति
17 जुलाई 2024
बुधवार
देवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
19 जुलाई 2024
शुक्रवार
प्रदोष व्रत (शुक्ल)
20 जुलाई 2024
शनिवार
कोकिला व्रत
21 जुलाई 2024
रविवार
गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा
22 जुलाई 2024
सोमवार
सावन माह शुरू, पहला सावन सोमवार
22 जुलाई 2024
मंगलवार
पहला मंगला गौरी व्रत, पंचक शुरू
24 जुलाई 2024
बुधवार
गजानन संकष्टी चतुर्थी
29 जुलाई 2024
सोमवार
दूसरा सावन सोमवार
30 जुलाई 2024
मंगलवार
दूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई 2024
बुधवार
कामिका एकादशी
सावन महीने का महत्व
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव के लिए बेहद प्रिय होता है। कहा जाता है कि भगवान शिव इसी महीने में ही अवतरित हुए थे और अपने ससुराल गए थे। जहां उनका स्वागत अर्घ्य और जल अभिषेक से किया गया था।
ऐसी भी मान्यता है कि सावन महीने में ही समुद्र मंथन हुआ था और समुद्र मंथन से निकले विष को भोलेनाथ ने अपने कंठ में समा लिया था। तब विश्व का प्रभाव कम करने के लिए समस्त देवी देवताओं ने उनका जल से अभिषेक किया था।
यही वजह है कि सावन महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का अपना विशेष महत्व माना गया है। आइए अब आपको बताते हैं
जुलाई 2024 विवाह मुहूर्त
9 जुलाई 2024, मंगलवार: 02:28 PM बजे से 06:56 PM तक
11 जुलाई 2024, गुरुवार: 01:04 PM से 12 जुलाई की सुबह 04:09 बजे तक
12 जुलाई 2024, शुक्रवार: 05:15 AM से 13 जुलाई की सुबह 05:32 बजे तक
13 जुलाई 2024, शनिवार: 05:32 AM से 03:05 PM तक
14 जुलाई 2024, रविवार: 10:06 PM से 15 जुलाई की सुबह 05:33 बजे तक
15 जुलाई 2024, सोमवार: 05:33 AM से 16 जुलाई की रात 12:30 बजे तक