मार्च के अंत में गुरु होंगे अस्त, इन राशि के जातकों के जीवन में मचाएंगे हलचल, जानिए क्या है उपाय और कैसे होगी आपकी समस्याएं हल

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
मार्च के अंत में गुरु होंगे अस्त, इन राशि के जातकों के जीवन में मचाएंगे हलचल, जानिए क्या है उपाय और कैसे होगी आपकी समस्याएं हल

BHOPAL. गुरु को ज्ञान, शिक्षा, संतान, बड़े भाई, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान-पुण्य  का कारक कहा जाता है। देवगुरु बृहस्पति 28 मार्च को अस्त होने जा रहे हैं। गुरु के अस्त होने के कारण विवाह से लेकर सभी मांगलिक कार्य थम जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार गुरु अस्त होकर सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। हम आपको बता रहे हैं कि आपकी राशि पर गुरु के अस्त होने का क्या प्रभाव है। 



मेष राशि- इस राशि के जातकों का मन अशांत हो सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। मां का सान्निध्य मिलेगा। व्यापार में कठिनाई आ सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।



वृष राशि- इस राशि के जातकों का मन परेशान रहेगा। इनमें आत्मविश्वास में कमी बनी रहेगी। बेवजह के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।



मिथुन राशि- इस राशि के जातकों की वाणी में मधुरता तो रहेगी, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परंतु उनसे व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आय में वृद्धि होगी।



कर्क राशि- इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध से बचें, बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।



सिंह राशि- इस राशि के जातकों के मन में उतार-चढ़ाव का भाव बना रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।




  • ये भी पढ़ें...


  • आज से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें दुर्गा पूजा और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, जानिए इसका महत्व और पूजन विधि



  • कन्या राशि-  इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करें। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। भागदौड़ अधिक बनी रहेगी।



    तुला राशि- इस राशि के जातक संयत रहें।  परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। मन में उतार-चढ़ाव का भाव बना रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।



    वृश्चिक राशि- इस राशि के जातक आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन मन अशांत भी हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।



    धनु राशि- इस राशि के जातकों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।



    मकर राशि- इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। 



    कुंभ राशि- इस राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।



    मीन राशि- इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु अति उत्साही होने से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।


    मार्च में नहीं होंगे मांगलिक कार्य ज्योतिष में गुरु का महत्व राशियों पर क्या होगा प्रभाव मार्च में गुरु होंगे अस्त Manglik work will not be done in March importance of Guru in astrology what will be the effect on zodiac signs Guru will set in March
    Advertisment