ज्येष्ठ अमावस्या आपके लिए है बेहद पुण्यकारी, जानिए कौनसी राशि के जातकों को कौनसे उपाय करने से मिलेगी तरक्की

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
ज्येष्ठ अमावस्या आपके लिए है बेहद पुण्यकारी, जानिए कौनसी राशि के जातकों को कौनसे उपाय करने से मिलेगी तरक्की

BHOPAL. 19 मई को ज्येष्ठ अमावस्या है। इसी दिन शुक्रवार को शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी है। इस खास संयोग पर आप कुछ उपाय करके अपने जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं। ये उपाय आपको धन, सुख और तरक्की प्रदान करेंगे।



मेष, सिंह और कन्या राशि के जातक क्या करें?



मेष, सिंह और कन्या राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या के दिन काले तिल, गंगाजल, चीनी और सफेद फूल डालकर तर्पण करें। तर्पण के दौरान ओम पितृभ्य: नम: मंत्र का जाप करें। इससे सातों पीढ़ियों का उद्धार होता है। इसके साथ ही आपके परिवार के हर सदस्य के पापों का क्षय होता है।



वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातक क्या करें?



ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातक शाम के वक्त घर में ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। धन प्राप्ति होती है और परिवार में खुशियां आती हैं।



तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातक क्या करें?



ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शाम के समय तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातक काले कुत्ते को तेल में चुपड़ी रोटी खिलाएं। इससे शनि और केतु के अशुभ प्रभाव कम होंगे और आशीर्वाद मिलेगा। ये व्यापार की तरक्की के लिए शुभ माना गया है। शनि जयंती पर काले कुत्ते की सेवा करना शुभ फल प्रदान करेगा।



मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक क्या करें?



मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर काले कपड़े, सरसों का तेल, लोहा और उड़द दाल दान करें। गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।



ज्येष्ठ अमावस्या पर वट सावित्री व्रत का भी संयोग



इस बार ज्येष्ठ अमावस्या पर वट सावित्री व्रत का भी संयोग बन रहा है। इस दिन अखंड सौभाग्य के लिए वट वृक्ष को कच्चे दूध और गंगाजल से सीचें और फिर पेड़ के नीचे ही 11 सुहागिनों को सुहाग की सामग्री दान करें। ऐसा करने से त्रिदेव और यमराज प्रसन्न होते हैं। सुहागिन और उसके पति को आशीर्वाद देते हैं। सुहागिन के पति पर कभी कोई संकट नहीं आता है।


Remedies for Success Remedies on Jyeshtha Amavasya Vat Savitri Vrat Jyeshtha Amavasya शनि जयंती Shani Jayanti सफलता के उपाय ज्येष्ठ अमावस्या पर उपाय वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या