करवा चौथ: आज है करवा चौथ, जानें शुभ मुहूर्त और कब निकलेगा आपरे शहर में चांद

author-image
एडिट
New Update
करवा चौथ: आज है करवा चौथ, जानें शुभ मुहूर्त और कब निकलेगा आपरे शहर में चांद

आज, 24 अक्टूबर को देश भर में करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। करवाचौथ के दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। करवाचौथ के इस व्रत को करक चतुर्थी, दशरथ चतुर्थी, संकष्टि चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन करवा के साथ मां पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करने का भी विधान है। सुहागिन स्त्रियां इस दिन का साल भर इंतजार करती है। इस दिन सुहाग से जुड़ी चीजों का काफी महत्व होता है इसलिए सुहागिन स्त्रियां करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करती हैं। पूजा और करवा चौथ व्रत की कथा सुनने के बाद रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। अपने पति की समृद्धि और लंबी आयु की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। जानें करवाचौथ के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय, पूजन सामग्री और पूजन विधि।

पूजा का शुभ मुहूर्त 

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 अक्टूबर सुबह 3:01 मिनट से  25 अक्टूबर सुबह 5:43 मिनट तक रहेगा। 24 अक्तूबर को रात 8:12 मिनट पर चांद का उदय होगा। अलग:अलग जगहों पर चांद के निकलने का समय थोड़ा आगे पीछे रहेगा। आइए जानें आपके शहर में चंद्रोदय का क्या होगा समय

दिल्ली - रात 8:07 बजे

कोलकाता - शाम 7:35 बजे

पटना - शाम 7:42 बजे

रांची: शाम 7:46 बजे

लखनऊ - शाम 7:56 बजे

प्रयागराज - शाम 7:56 बजे

मनाली - शाम 7:58 बजे

कानपुर - शाम 7:59 बजे

वाराणसी - शाम 7:51 बजे

देहरादून - रात 8:00 बजे

जयपुर - रात 8:17 बजे

भोपाल - रात 8:19 बजे

इंदौर - रात 8:26 बजे

जोधपुर - रात 8:30 बजे

उदयपुर - रात 8:31 बजे

शिमला - रात 8:01 बजे

चंडीगढ़ - रात 8:04 बजे

कुरुक्षेत्र - रात 8:05बजे

पानीपत - रात 8:06 बजे

रायपुर - रात 8:06 बजे

जम्मू - रात 8:06 बजे

आगरा - रात 8:07 बजे

अमृतसर - रात 8:09 बजे

जबलपुर - रात 8:09 बजे

औरंगाबाद - रात 8:35 बजे

वड़ोदरा - रात 8:38 बजे

अहमदाबाद - रात 8:39 बजे

पुणे - रात 8:43 बजे

मुंबई - रात 8:46 बजे

मंत्र के साथ ले व्रत का संकल्प

करवाचौथ के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्नान करने के बाद मंदिर की साफ-सफाई करें। 

इसके बाद पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करते हुए व्रत का संकल्प लें- ‘‘मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये कर्क चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये’। इसके बाद जिस स्थान पर आप करवाचौथ का पूजन करने वाले हैं वहां गेहूं से फलक बनाएं और उसके बाद चावल पीस कर करवा की तस्वीर बनाएं।

The Sootr Moon will karwa chauth 24 october come when to your city