अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से आज साल का 8वां महीना शुरु हो गया। हिंदू कैलेंडर के हिसाब से यह सावन का महीना चल रहा है। धार्मिक और मांगलिक कार्यों की दृष्टि से देखा जाए, तो अगस्त महीने में बहुत से त्योहार एवं व्रत हैं, जिनका इंतजार लोग सालभर करते हैं। अगस्त माह में श्रावण पुत्रदा एकादशी, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, सावन शिवरात्रि, सावन प्रदोष व्रत, नाग पंचमी, श्रावण पूर्णिमा, रक्षा बंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विनायक चतुर्थी, मुहर्रम जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। आइए जानते हैं अगस्त माहीने में होने वाले व्रत त्योहारों के बारे में ताकि आप उनकी तैयारी पहले से कर लें।
अगस्त में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट
02 अगस्त: दिन: सोमवार: सावन सोमवार व्रत। 03 अगस्त: दिन: मंगलवार: मंगला गौरी व्रत। 04 अगस्त: दिन: बुधवार: कामिका एकादशी । 05 अगस्त: दिन: गुरुवार: प्रदोष व्रत । 06 अगस्त: दिन: शुक्रवार: मासिक शिवरात्रि । 07 अगस्त: दिन: शनिवार: रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि, श्रावण अमावस्या या हरियाली अमावस्या । 09 अगस्त: दिन: सोमवार: सावन सोमवार व्रत । 10 अगस्त: दिन: मंगलवार: मंगला गौरी व्रत । 11 अगस्त: दिन: बुधवार: हरियाली तीज । 12 अगस्त: दिन: गुरुवार: विनायक चतुर्थी । 13 अगस्त: दिन: शुक्रवार: नाग पंचमी, कल्कि जयंती । 15 अगस्त: दिन: रविवार: तुलसीदास जयंती । 16 अगस्त: दिन: सोमवार: पारसी न्यू ईयर, सावन सोमवार व्रत । 17 अगस्त: दिन मंगलवार: मंगला गौरी व्रत । 18 अगस्त: दिन: बुधवार: श्रावण पुत्रदा एकादशी । 19 अगस्त: दिन: गुरुवार: मुहर्रम । 20 अगस्त: दिन: शुक्रवार: शुक्र प्रदोष व्रत, वरलक्ष्मी व्रत । 21 अगस्त: दिन: शनिवार: ओणम । 22 अगस्त: दिन: रविवार: रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा, गायत्री