धनतेरस आज: त्रिपुष्कर योग में करें खरीदारी, शुभ मुहूर्त का भी रखें ध्यान

author-image
एडिट
New Update
धनतेरस आज: त्रिपुष्कर योग में करें खरीदारी, शुभ मुहूर्त का भी रखें ध्यान

पांच दिन के दीपोत्सव की शुरुआत आज 2 नवंबर से हो गई है। आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है और आज ही के दिन देश भर में धनतेरस (Dhanteras) का त्यौहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही बर्तन आदि खरीदने की भी परंपरा है। धनतेरस पर भगवान धनवंतरि के साथ ही मां लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा की जाती है।

त्रिपुष्कर योग में खरीदारी पर मिलेगा लाभ 

इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग (tripushkar yog)  बन रहा है। इस योग को खरीदारी और निवेश के रूप में काफी अच्छा माना जाता है। निवेश के लिए सुबह 6:30 से लेकर 12:45 तक का मुहूर्त फलदायी है। वहीं खरीदारी के लिए आज पुरे दिन ही शुभ मुहूर्त है। 

पूजा के लिए यह है शुभ मुहूर्त 

धनतेरस (Dhanteras) पर भगवान धनवंतरि और कुबेर की पूजा का विशेष महत्त्व माना जाता है। इस दिन विधि  विधान से पूजा करने पर भगवान धन्वंतरि की कृपा सदा के लिए बनी रहती है। धनतेरस पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस Diwali Dhanteras special muhurat of shopping dhanteras muhurat godess of wealth