गणेश चतुर्थी स्पेशल: जानिए क्यों हैं विशेष 2021 की गणेश चतुर्थी, किन चार राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

author-image
एडिट
New Update
गणेश चतुर्थी स्पेशल: जानिए क्यों हैं विशेष 2021 की गणेश चतुर्थी, किन चार राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

10 सितंबर शुक्रवार से गणेश उत्सव की शुरूआत हो रही है। इस गणेश चतुर्थी पर राशियों का अद्भुत संयोग बना रहा है। इस कारण 2021 का गणेश उत्सव कई मायनों में खास है। इस बार पांच ग्रह अपनी श्रेष्ठ स्थिति में होंगे। इस कारण चार राशि वाले वृषभ, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लोगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। इन ग्रहों की स्थिति अच्छी होने से व्यापारियों को काफी फायदा होगा।

चार राशियों के लिए शुभ समय

चतुर्थी पर इस बार पांच ग्रह अपनी श्रेष्ठ स्थिति में होंगे। उसमें बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, राहुल वृषभ राशि में, शनि मकर राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। ग्रहों की ये स्थिति  व्यापारियों के लिए काफी लाभकारी होगी। कारोबार करने वाले लोगों के लिए इस समय कारोबार में मुनाफा होगा और शेयर बाजार में भी फायदे के सौदे मिल सकेंगे। गणेशोत्सव इस साल 10 सितंबर से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा।  चार राशि  वृषभ, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। गणेश चतुर्थी का शुभ मुहुर्त मध्याह्न काल में है। गणेश चतुर्थी की शुरूआत पूर्वाह्न 11.30 बजे से अपराह्न 1.33 बजे तक है यानी इस बार पूजा का मुहूर्त दो घंटे 30 मिनट तक का है। हालांकि इसका शुभ मुहूर्त अपराह्न 12.18 बजे से चतुर्थी तिथि की समाप्ति रात 9.57 बजे तक है।

कैसा रहेगा 4 राशियों का हाल

वृषभ राशि– ज्योतियों के अनुसार, ग्रहों की स्थिति वृषभ राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वृषभ राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा साथ ही ये नए काम की शुरुआत भी कर सकेंगे। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और बढ़ेगी भी। निवेश से लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि– इस राशि के लोगों के लिए ये 10 दिन बहुत ही शानदार रहेंगे। किसी भी नए काम की शुरात के ले ये 10 दिन बहुत ही शुभ रहेंगे। यदि किसी नए व्यापार के बारे में सोच रहे है तो ये 10 दिन उस काम के लिए बहुत ही अनुकूल हैं। धन लाभ होगा। छात्र यदि किसी परीक्षा शामिल हो रहे हैं तो भी उन्हें लाभ मिलेगा। प्रेम के लिए भी ये समय बहुत अनुकूल है।

सिंह राशि–सिंह राशि के जातक लंबे समय से परेशान नजर रहे हैं। लेकिन अब नके लिए समय बदलने वाला है। सिंह राशि के लोगों के काम अब बनने लगेंगे। काम के फायदे मिलेंगे साथ ही इनकी प्रशंसा भी होगी। साथ ही साथ व्यापार में कई लाभ कमाने के अवसर भी  मिलेंगे।

कन्या राशि– कन्या राशि के लोगों  के लिए ये समय किसी वरदान के समान है। सारे बिगड़े काम बन जाएंगे उसके साथ ही आपको अचानक सके ङन प्राप्ति होगी। आपकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगियां दोनों में ही बेहतर परिणाम दिखेंगे। धन लाभ होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और भाग्य आपका साथ देगा।

द सूत्र the sootr क्या है खास इस साल गणेश चतुर्थी पर