मसान होली: जब चिता भस्म से रंगता है काशी का आकाश, गूंज उठते हैं शिव तंत्र के मंत्र

Kaushiki | Published:
मसान होली, वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर खेली जाने वाली अनोखी होली है, जहां रंगों की जगह चिता की भस्म उड़ाई जाती है। यह रहस्यमयी परंपरा भगवान शिव और मृत्यु के गूढ़ रहस्य से जुड़ी है, जो मोक्ष का संदेश देती है।
1 10 मसान होली का महत्व
HOLI1

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म से होली खेली जाती है, जिसे मसान होली कहा जाता है। यह परंपरा भगवान शिव और मोक्ष प्राप्ति से जुड़ी मानी जाती है।

2 10 भगवान शिव और भस्म होली
HOLI2

मान्यता है कि भगवान शिव ने अपने गणों के साथ पहली बार भस्म होली खेली थी। इस परंपरा से मृत्यु के भय से मुक्ति और शिव कृपा प्राप्त होती है।

3 10 मसान होली की परंपरा
HOII3

रंगभरी एकादशी के अगले दिन भक्तगण चिता की राख से एक-दूसरे संग होली खेलते हैं। साधु, संत, अघोरी और शिव भक्त इस अनुष्ठान में शामिल होते हैं।

4 10 मृत्यु और मोक्ष का संदेश
HOIL

ऐसा माना जाता है कि, ये होली जीवन और मृत्यु के चक्र को स्वीकार करने का प्रतीक है। काशी में मृत्यु को मोक्ष प्राप्ति का माध्यम माना जाता है।

5 10 मणिकर्णिका घाट का महत्व
HLOI

इस घाट को मोक्षदायिनी भूमि कहा जाता है, जहां अंतिम संस्कार से आत्मा मुक्त हो जाती है। यहां सदैव चिताएं जलती रहती हैं, जो जीवन की नश्वरता का संदेश देती हैं।

6 10 हर 12 साल में विशेष आयोजन
HTFR

मसान होली का विशेष आयोजन हर 12 साल में बड़े स्तर पर किया जाता है। इस दौरान अघोरी और तांत्रिक साधना के अनुष्ठान भी संपन्न होते हैं।

7 10 अघोरी साधना
HOLLI

साधु और अघोरी इस दिन विशेष रूप से शिव तांडव नृत्य करते हैं। तांत्रिक विधियों के मुताबिक, यह मृत्यु भय से मुक्ति का मार्ग है।

8 10 धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यता
HOLII,

बारह वर्षों के चक्र में गुरु ग्रह की स्थिति के अनुसार इसका महत्व बढ़ जाता है। इस अवधि में तंत्र-साधना और मोक्ष प्राप्ति के विशेष अनुष्ठान होते हैं।

9 10 हर-हर महादेव के जयकारे
HOLU

इस दिन पूरे घाट पर भक्त महाशिवरात्री हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हैं। पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है, जिससे भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

10 10 मसान होली 2025 की तिथि
HLIY

वर्ष 2025 में मसान होली 11 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन भक्तगण वाराणसी में इकट्ठा होकर शिव की आराधना करेंगे और भस्म होली खेलेंगे।