महाशिवरात्रि 2025: MP के शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, माहौल हुआ शिवमय

Kaushiki | Feb 26, 2025, 09:00 IST
MAHASHIVRATRI 2025.
महाशिवरात्रि पर मध्य प्रदेश के शिव मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा, भव्य पूजा-अर्चना और जलाभिषेक से माहौल शिवमय बन रहा है। महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, भोजपुर और पचमढ़ी में श्रद्धालुओं ने शिव आराधना कर आशीर्वाद ले रहा हैं।

महाशिवरात्रि 2025: महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धालुओं के लिए अटूट आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर देशभर में शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। ऐसे में मध्य प्रदेश के विभिन्न शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है।



ये खबर भी पढ़ें...

History Of Mahakaleshwar Jyotirlinga Was Kept In The Well For More Than 500 Years To Save It From A


महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती संपन्न हुई। इस शुभ दिन पर मंदिर के द्वार 44 घंटे तक खुले रहेंगे, जिससे लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर सकें। अनुमान है कि इस दौरान करीब 10 लाख भक्त मंदिर पहुंचेंगे। देशभर में शिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है, लेकिन उज्जैन में इसका विशेष महत्व है। यहां भस्मारती, विशेष श्रृंगार और शिव नवरात्रि जैसे अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, जो भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र होते हैं। इसके अलावा, सेहरे का प्रसाद वितरित किया जाता है, जिसे अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है।



ये खबर भी पढ़ें..

Darshan of Omkareshwar Jyotirlinga on Mahashivratri | महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर


ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में रुद्राभिषेक

वहीं, खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी महाशिवरात्रि पर विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए हैं। यहां मंदिर प्रशासन द्वारा रुद्राभिषेक, महाआरती और भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया है। यहां श्रद्धालु नर्मदा नदी से जल लेकर ओंकारेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर को फूलों और दीपों से सजाया गया है, जिससे इसकी दिव्यता और बढ़ गई।



ये खबर भी पढ़ें..

Shiva devotees started pouring into Bhojpur temple since 4 in the morning | भोजपुर में उमड़े श्रद्ध


भोजपुर के शिव मंदिर

बात करें भोपाल के पास भोजपुर शिव मंदिर की, जिसे ‘उत्तर भारत का सोमनाथ’ भी कहा जाता है, तो वहां भी सुबह से ही भक्तों का भारी तांता लगा रहा है। इस प्राचीन मंदिर में विशाल शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो रहा है।



गुप्त महादेव गुफा मंदिर, पचमढ़ी: कैसे पहुंचें, सर्वोत्तम समय और युक्तियाँ


पचमढ़ी के गुप्त महादेव

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी के बड़े महादेव और गुप्त महादेव मंदिरों में भी महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां के गुफा मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है और भगवान शिव का जलाभिषेक कर भक्तगण अपनी-अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। भक्तगण यहां कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालु जटाशंकर महादेव के दर्शन कर शिव कृपा पाने के लिए आतुर दिखे।



ये खबर भी पढ़ें..

Kanha's city became Shiva-filled | शिवमय हुई कान्हा की नगरी: शिवालयों पर उमड़ा आस्था का सैलाब,भक्त


सुरक्षा और भंडारे का आयोजन

महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य प्रदेश प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। मंदिर परिसरों और मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया। कई स्थानों पर भक्तों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद वितरण किया गया। महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व आस्था, भक्ति और भगवान शिव की कृपा प्राप्ति का दिव्य अवसर लेकर आया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • महाशिवरात्रि
  • महाकाल मंदिर महाशिवरात्रि
  • उज्जैन में महाशिवरात्रि
  • latest news
  • भोजपुर मंदिर
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • महाशिवरात्रि 2025