सावन महीने जरुर करें रुद्राभिषेक: भगवान शिव के अभिषेक से मिलेंगे कई लाभ

author-image
एडिट
New Update

सावन महीने जरुर करें रुद्राभिषेक: भगवान शिव के अभिषेक से मिलेंगे कई लाभ

ऐसा माना जाता है कि रुद्राभिषेक कराने से हमारे कुंडली के महापाप जलकर भस्म हो जाते हैं। हमारे अंदर भगवान शिव की पूजा का भाव जागता है साथ ही उनका शुभ आशीर्वाद भी मिलता है। मन की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं भगवान शिव के पूजन से सारे देवता खुश हो जाते हैं। आइए जाने क्या है सावन में रुद्राभिषेक करने के लाभ...

भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने के लाभ

जल से महादेव का अभिषेक करने पर बारिश होती है। असाध्य रोगों को शांत करने के लिए कुश या घास की पत्तियाँ छोड़े गए जल से रुद्राभिषेक करें। घर और वाहन की मनोकामना पूरी होने के लिए भगवान शिव को दही से रुद्राभिषेक करें। धन प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें ऐसै करने से सावन के महीने में आपको धन की प्राप्ति होगी। धन बढ़ाने के लिए शहद और घी से रुद्राभिषेक करें। तीर्थ के जल से रुद्राभिषेक करने से मोक्ष प्राप्ति होती है। जल में इत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करने से बीमारी खत्म होती है। पुत्र प्राप्ति के लिए दूध से और यदि संतान उत्पन्न होकर मृत पैदा हो तो गोदुग्ध से रुद्राभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जल्दप ही स्वास्थत संतान की प्राप्ति होगी। हजारों मंत्रों के उच्चारण और घी के साथ रुद्राभिषेक करने पर वंश बढ़ता है।

शिव करते है कृपा

शक्ककर मिले दूध से अभिषेक करने पर जड़बुद्धि वाला भी विद्वान हो जाता है। सरसों के तेल से अभिषेक करने पर शत्रु पराजित होता है। गोदुग्ध से तथा शुद्ध घी द्वारा अभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है।

सावन महीने जरुर करें रुद्राभिषेक