नागपंचमी: साल में एक बार खुलने वाला नागचंद्रेश्वर मंदिर के इस साल होंगे ऑनलाइन दर्शन

author-image
एडिट
New Update

नागपंचमी: साल में एक बार खुलने वाला नागचंद्रेश्वर मंदिर के इस साल होंगे ऑनलाइन दर्शन

कोरोना के चलते इस साल यानी 2021 में नागपंचमी के दिन भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन सिर्फ ऑनलाइन ही हो सकेंगे। उज्जैन कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि फैसला श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज एवं श्री महाकालेश्वर प्रबन्ध समिति की सहमति से लिया गया है। नागपंचमी पर महाकाल मंदिर के दर्शन केवल ऐप के माध्यम से ही होंगे।

नागपंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर का जन्मदिन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से मंदिर परिसर में श्रद्धालु नहीं जा सकेंगे लेकिन उस दिन परंपरागत रुप से शासकीय पूजन होगा। इस दिन भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन भी प्री बुकिंग से होंगे। नागचंद्रेश्वर मंदिर साल में एक बार 24 घंटे के लिए खुलता है। नागपंचमी पर्व पर भगवान नागचंद्रेश्वर के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। साल में एक बार खुलने वाले मंदिर हर साल दर्शन के लिए करीब लाख श्रद्धालु आते थे, लेकिन कोरोना के कारण अब भक्त भगवान के ऑनलाइन दर्शन ही कर पाएंगे। भगवान नागचंद्रेश्वर के इस दुर्लभ दर्शन से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष खत्म हो जाता है। नागपंचनी का पर्व आनंद-उमंग और आस्था के साथ मनाया जाता है।

साल में एक बार खुलने वाला नागचंद्रेश्वर मंदिर के इस साल होंगे ऑनलाइन दर्शन