नवरात्रि 2025 : हर दिन करें एक देवी की पूजा, जानिए मां दुर्गा के नौ रूप और उनका महत्व

Aman Vaishnav | Sept 18, 2025, 08:51 IST
इस साल की शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रही है, जो 10 दिन चलेगी। इन 9 दिनों में देवी के नौ रूपों की पूजा होती है। हर देवी अपने भक्तों को सुख, शक्ति और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
1 10 नवरात्रि 2025
Aman vaishnav (16)

इस साल की शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रही है, जिसका हिंदू धर्म में खास महत्व है। (मां दुर्गा के 9 रूप) इस बार नवरात्रि नौ की जगह 10 दिनों की होगी।

2 10 पहला दिन (मां शैलपुत्री)
Aman vaishnav (31)

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इन्हें पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना जाता है और इनकी पूजा से भक्तों को शक्ति और स्थिरता का आशीर्वाद मिलता है।

3 10 दूसरा दिन (ब्रह्मचारिणी)
Aman vaishnav (27)

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। इन्हें ज्ञान और शिक्षा की देवी माना जाता है, और इनकी पूजा से व्यक्ति के जीवन में अनुशासन और एकाग्रता आती है।

4 10 तीसरा दिन (मां चंद्रघंटा)
Aman vaishnav (28)

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मान्यता है कि इनकी आराधना करने से भक्तों को सभी भय और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में शांति आती है।

5 10 चौथा दिन (मां कूष्मांडा)
Aman vaishnav (29)

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। इन्हें सृष्टि की देवी माना जाता है और इनकी आराधना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आती है।

6 10 पाँचवें दिन (मां स्कंदमाता)
Aman vaishnav (21)

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इन्हें भगवान कार्तिकेय की माता के रूप में पूजा जाता है और इनकी आराधना करने से भक्तों को मातृत्व का सुख और सुरक्षा मिलती है।

7 10 छठवा दिन(मां कात्यायनी)
Aman vaishnav (22)

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का विधान है। इन्हें रोगों का नाश करने वाली देवी के रूप में जाना जाता है, और इनकी आराधना करने से व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी रहता है।

8 10 सातवा दिन (मां कालरात्रि)
Aman vaishnav (30)

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इन्हें सभी प्रकार के मन के विकारों को दूर करने वाली और रोगों को ठीक करने वाली देवी माना जाता है।

9 10 आठवा दिन (मां महागौरी)
Aman vaishnav (24)

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इनकी पूजा से रक्त संबंधी और हृदय रोगों का नाश होता है, (navratri 2025) जिससे व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी पाता है।

10 10 नौवा दिन (मां सिद्धिदात्री)
Aman vaishnav (25)

नवरात्रि के नौवें और अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इनकी आराधना करने से व्यक्ति को बल, बुद्धि, और सही-गलत का विवेक मिलता है।