नवरात्रि 2025: भक्ति का अद्भुत रंग, जानिए कहां होता है गरबा, कहां होती है रामलीला

Aman Vaishnav | Sept 12, 2025, 16:54 IST
भारत में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है। भक्त नौ दिन व्रत रखते हैं और मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। इस दौरान गुजरात में गरबा और उत्तर प्रदेश में रामलीला का आयोजन होता है।
1 8 नवरात्रि का त्योहार
Aman vaishnav (10)

देश के कई राज्यों में नवरात्रि का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान, भक्तजन नौ दिनों तक व्रत (नवरात्रि व्रत) रखते हैं और मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं।

2 8 पश्चिम बंगाल की नवरात्रि
Aman vaishnav (9)

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। (नवरात्रि दुर्गा पूजा) इस दौरान, लोग मां दुर्गा की विशेष पूजा और आराधना करते हैं, जिसके लिए भव्य पंडाल सजाए जाते हैं।

3 8 गुजरात की नवरात्रि
Aman vaishnav (11)

गुजरात में नवरात्रि बड़े ही धूम धाम से मनाई जाती है। गरबा नृत्य का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाता है। खासकर वडोदरा शहर अपने गरबा के लिए बहुत मशहूर है।

4 8 उत्तर प्रदेश की नवरात्रि
Aman vaishnav (12)

उत्तर प्रदेश में नवरात्रि के दौरान रामलीला का मंचन किया जाता है। इसके आखिरी दिन रावण के बड़े-बड़े पुतले जलाए जाते हैं।

5 8 महाराष्ट्र (मुंबई) की नवरात्री
Aman vaishnav (13)

महाराष्ट्र में भी नवरात्रि को बड़े उत्साह और भव्यता से मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न उत्सव और मेले का आयोजन किया जाता हैं।

6 8 मध्य प्रदेश की वरात्री
Aman vaishnav (14)

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में नवरात्रि के दौरान हरसिद्धि माता मंदिर में विशेष पूजा-पाठ और अनुष्ठान किए जाते हैं (एमपी में नवरात्रि उत्सव) और जगह जगह पर माता जी के बड़े बड़े पांडाल बनाए जाते हैं।

7 8 तमिलनाडु की नवरात्रि
Aman vaishnav (15)

तमिलनाडु में नवरात्रि को 'बोम्मई गोलू' के नाम से जाना जाता है, जहां गुड़ियों और मूर्तियों को नौ दिनों तक सजाकर रखा जाता है।

8 8 हिमाचल प्रदेश की नवरात्री
Aman vaishnav (16)

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दशहरे का त्योहार अलग तरीके से मनाया जाता है। यहां इसे 'अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव' के रूप में जानते हैं, जो सात दिनों तक चलता है।