15 मई से इन राशि वालों के बदल जाएंगे दिन, बुध और सूर्य की बरसेगी कृपा, मिलेगा धन लाभ और सम्मान

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
15 मई से इन राशि वालों के बदल जाएंगे दिन, बुध और सूर्य की बरसेगी कृपा, मिलेगा धन लाभ और सम्मान

BHOPAL. 15 मई का दिन बेहद ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस दिन दो ग्रह एक साथ अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। सूर्य देव मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और बुध देव मेष राशि में मार्गी हो जाएंगे। सूर्य और बुध की चाल बदलने से कुछ राशि वालों को फायदा होगा। आइए आपको बताते हैं कि 15 मई से किन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं।



मेष राशि- इस राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी, धन- लाभ होगा, दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।



वृषभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।



मिथुन राशि- इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन- लाभ होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।



वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय बेहद शुभ रहने वाला है।

 


दैनिक राशिफल Astrology 15 मई से बदलेगी गृह दशा धन लाभ और सम्मान बुध और सूर्य ज्योतिष शास्त्र Mercury and Sun house condition will change from May 15 money gain and respect Daily Horoscope