13 अप्रैल तक इन राशियों के जातकों को मिलेगी खुशियां, सूर्य देव की कृपा से मिलेगी सफलता, जानिए कौन सी है ये राशियां

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
13 अप्रैल तक इन राशियों के जातकों को मिलेगी खुशियां, सूर्य देव की कृपा से मिलेगी सफलता, जानिए कौन सी है ये राशियां

BHOPAL. ज्योतिषशास्त्र में सूर्य ग्रह को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य को तरक्की और उन्नति का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य ग्रह सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य ग्रह के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्य उदय हो जाता है। और अगर किसी का राशि में सूर्य कमजोर हो तो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समय सूर्य मीन राशि में विराजमान हैं। 13 अप्रैल तक सूर्य मीन राशि में ही रहेंगे। 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से मेष में प्रवेश करेंगे।



ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 13 अप्रैल तक का समय कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों को 13 अप्रैल तक रोजाना शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में उपलब्धियां और धन का आगमन होगा। साथ ही साथ कार्यों में आ रही रुकावटें भी दूर होगी। जानिए कौन सी है वो राशियां



वृष राशि- इस राशि के जातकों को माता का सांनध्यि व सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। साथ ही लेखनादि कार्यों से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।



कर्क राशि- इस राशि के जातकों की संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्ती हो सकती है। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं। 



वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्ती हो सकती है। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है, स्थान परिवर्तन भी संभव है। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख का विस्तार संभव है।



धनु राशि- आत्मवश्विास में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।



(इस आर्टिकल में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 


इन राशि के जातकों को मिलेगी सफलता ज्योतिष खबर सूर्य ग्रह zodiac change of Sun planet Astrology Sun planet people of these zodiac signs will get success ज्योतिषशास्त्र astrology news सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन