पितृपक्ष: श्राद्ध के दौरान ब्राह्मणों को भोजन कराते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

author-image
एडिट
New Update
पितृपक्ष: श्राद्ध के दौरान ब्राह्मणों को भोजन कराते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

पितृ पक्ष में पितरों को प्रसन्न करने के लिए ब्राह्मण भोज कराया जाता है। 20 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलने वाले पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथि पर ब्राह्मण को निमंत्रण दिया जाता है ब्राह्मणों के मुख के द्वारा ही देवता हव्य और पितर कव्य ग्रहण करते हैं। पितरों के नाम का दान कर सकते हैं, लेकिन अगर संभव नहीं है तो श्राद्ध की तिथि के दिन ही विधिवत श्राद्ध कर्म कर सकते हैं। ऐसे में अगर उनके श्राद्ध कर्म में कोई भी कमी रह जाती है तो वे नाराज हो कर लौट जाते हैं, जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ब्राह्मण को भोजन कराना जरूरी

ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ब्राह्मणों द्वारा किए गए भोजन सीधा पितरों तक पहुंचता है। ऐसा करने से पितर खुश होते हैं और परिवार की रक्षा करते हैं। ब्राह्मण को भोजन कराए बिना श्राद्ध का विधान पूरा नहीं होता। 

इन बातों का रखें ध्यान

श्राद्ध भोजन के लिए क्षेत्रीय ब्राह्मण को बुलाएं। क्षेत्रीय ब्राह्मण से मतलब आसपास के ब्राह्मण से है। उन्हें निमंत्रण दे कोशिश करें भोजन वो बनाएं, जो पितरों को पसंद हो। संभव हो तो उसी तिथि के दिन पितरों के नाम का दान करें। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को संतुष्टि मिलती है। श्राद्ध करते समय ध्यान रखना चाहिए कि इसके लिए हमेशा दोपहर का समय चुनें। सुबह और शाम देव कार्यों के लिए और दोपहर का समय पितरों के लिए माना जाता है। ब्राह्मणों की वैसे ही सेवा करें, जैसे आप अपने पितरों की करना चाहते हैं।

पितरों का मिलता है आशीर्वाद

ब्राह्मणों को भोजन कराने के लिए पत्तल, तांबे, पीतल, चांदी, कांसे आदि के बर्तन प्रयोग करने चाहिए। लोहे के बर्तन का प्रयोग ना करें। श्राद्ध के दिन ब्राह्मण को गाय के दूध से बनी चीजें जैसे खीर, मिष्ठान आदि खिलाएं।

ब्राह्मण को भोज कराते समय मौन रहना चाहिए। ताकि भोजन करते समय पितरों को कोई परेशानी ना हो। श्राद्ध के दिन दक्षिण दिशा में पितरों के नाम का एक दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने और पितर श्राद्ध से तृप्त होकर श्राद्धकर्ता को दीर्घ आयु होने, वंश-वृद्धि, धन, विद्या, राज्यसुख एवं मोक्ष का आशीर्वाद देते है।

Pitru Paksha brahman bhojan द सूत्र पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को कराएं भोजन The Sootr
Advertisment