पौष पूर्णिमा 2025, घर में सुख-समृद्धि लाने के उपाय
पौष पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा के साथ कुछ विशेष वस्तुएं घर में लाना शुभ माना जाता है, जो जीवन में सुख-समृद्धि और धन-वैभव का आगमन करती हैं। माना जाता है कि, पौष पूर्णिमा पर इन वस्तुओं को घर में लाने से सकारात्मकता और धन-समृद्धि का संचार भी होता है। ऐसे में इस दिन इन उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में शुभता और सौभाग्य ला सकते हैं। इस लेख में जानें कि, पौष पूर्णिमा के दिन किन चीजों को घर लाने से लाभ होता है।
1. शंख
पौष पूर्णिमा के दिन घर में शंख लाना शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शंख को मां लक्ष्मी के भाई के रूप में जाना जाता है। इसे पूजा में शामिल करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शंख बजाने से घर में शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है।
2. कमलगट्टा
इस दिन कमलगट्टे की माला घर लाना भी शुभ होता है। इसे मां लक्ष्मी के मंत्रों के जाप के लिए उपयोग किया जाता है। मान्यता है कि, कमलगट्टे की माला से मंत्रों का जाप करने से धन-दोष दूर होता है और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
3. नारियल
पौष पूर्णिमा पर नारियल घर लाना और उसकी स्थापना करना अत्यंत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि, ये धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। नारियल की स्थापना से धन योग के लाभ प्राप्त होते हैं और घर में धन का आगमन होता है।
पौष पूर्णिमा पर विशेष मुहूर्त
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक