बनने जा रहा है राजयोग, जिससे इन 3 राशि वालों को मिलेगी धन-संपदा और तरक्की, जानिए कौन सी है वो 3 लकी राशियां

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
बनने जा रहा है राजयोग, जिससे इन 3 राशि वालों को मिलेगी धन-संपदा और तरक्की, जानिए कौन सी है वो 3 लकी राशियां

BHOPAL. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है। जिससे कई शुभ योगों का निर्माण होता है। वृषभ राशि में जल्द ही बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। बुधादित्य राजयोग को ज्योतिष में काफी शुभ माना जाता है। ये योग जिस व्यक्ति की कुंडली में होती है, वो व्यक्ति राजा जैसा जीवन जीता है। उसे खूब धन-वैभव और सुख मिलता है। 15 मई से सूर्य गोचर करके वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके बाद 7 जून को बुध का गोचर होगा। इससे शुक्र की राशि वृषभ में बुध सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। ये राजयोग 3 राशि वालों को जमकर लाभ देने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।



सूर्य-बुध बना रहा बुधादित्य राजयोग



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बुध पहले से ही मेष में विराजमान है, ऐसे में सूर्य-बुध के साथ मिलकर बुधादित्‍य योग बनाएंगे। सूर्य और बुध की युति से बनने वाले इस बुधादित्य राजयोग का सभी राशि पर प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा मेष में राहु, गुरु, यूरेनस भी मौजूद हैं, जो पंचग्रही योग बना रहे हैं। इस तरह 15 मई तक ग्रहों की स्थिति खासी रोचक बनी हुई है।



क्या होता है बुधादित्य योग



वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आदित्य का मतलब सूर्य से होता है इस तरह से जब कुंडली में सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक साथ मौजूद हों तो बुधादित्य योग बनता है। बुधादित्य योग कुंडली के जिस भाव में मौजूद रहता है उसे वह मजबूत बना देते है। कुंडली में बुध और सूर्य के एक साथ होने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। वहीं, सौरमंडल में सूर्य के सबसे नजदीक बुध ग्रह ही होता है, ऐसे में कुंडली में बुध और सूर्य ज्यादातर समय एक साथ ही दिखाई देते हैं। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुधादित्य योग बनता है उसे धन, सुख-सुविधा, वैभव और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।



ये भी पढ़ें...



आगामी 6 दिनों तक सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए किन लोगों को होगा फायदा, कौन सी है वो भाग्यशाली राशियां



वृषभ राशि



वृषभ राशि के जातकों को बुधादित्य योग का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। क्योंकि यह योग आपकी राशि में ही बनने जा रहा है। इस दौरान कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। आय के साथ पदोन्नति मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए सुयोग्य प्रस्ताव आ सकते हैं।



सिंह राशि



सिंह राशि वालों के लिए बुधादित्य योग शुभ साबित होगा। इस दौरान नौकरी पेशा करने वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। इस दौरान आप जिस चीज में हाथ डालेंगे सफलता हासिल करेंगे।



कर्क राशि



कर्क राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको नए मार्ग से धन लाभ होगा। पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। व्यापारियों के लिए यह अवधि लाभकारी रहने वाली है। निवेश का लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। 



इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 


Budhaditya Raja Yoga MP News लकी राशियां सूर्य-बुध का संयोग बुधादित्य राजयोग ज्योतिष न्यूज astrology news Lucky Zodiac Signs एमपी न्यूज Sun-Mercury Combination