/sootr/media/post_banners/23c03d76543daab7515c37a4ace448d621a432d433c5662fd713b2f18217d501.jpeg)
BHOPAL. सारी सिद्धियां रामजी की कृपा से होती हैं, राम नाम का जाप सभी दुख-दर्द मिटाता है। लोगों से मिलकर उनकी सारी जानकारी बता देना साधारण सा काम है। जो सिद्ध पुरुष हैं, वो धर्म के लिए समाज के बीच आकर काम करते हैं, न कि खुद के नाम के लिए। यह कहना है अयोध्या के श्री रामलला सरकार का।
देश-दुनिया के 200 बड़े मामलों में कर चुके हैं सटीक भविष्यवाणी
श्री रामलला सरकार का दरबार नरसिंहपुर में 15 अप्रैल को आयोजित होने जा रहा है। इस दरबार में वे श्रद्धालुओं के जीवन की समस्याओं का समाधान करेंगे। वे देश के अकेले ऐसे संत हैं, जो श्रद्धालुओं का अतीत, वर्तमान और भविष्य उनके सामने आते ही सटीकता से बता देते हैं। सरकार के भक्तों का कहना है कि उन्होंने देश-दुनिया के 200 बड़े मामलों पर पूरी तरह सही भविष्यवाणियां की हैं। वहीं, सरकार के भक्तों ने कहा कि कई बार तो उनके दरबार में पहुंचने पर ही समस्याओं का निराकरण हो जाता है।
ये भी पढ़ें...
दरबार में आए भक्तों ने सुनाए अपने अनुभव
दरबार में आए एक भक्त ने बताया कि दरबार में पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसे पता लगा कि लंबे समय से चली आ रही व्यावसायिक समस्या का हल निकल गया। एक अन्य भक्त ने बताया कि वह सरकार से पहली बार मिला था और उन्होंने उसे सीधे नाम से बुला लिया और पारिवारिक समस्या की जानकारी दे दी। सरकार ने मेरी पत्नी का नाम भी बता दिया। यहां तक कि उनके घर में 10 दिन पहले घटित घटना की सटीक जानकरी भी दे दी।
श्रीराम और मां कामाख्या के भक्त हैं सरकार
श्री रामलला सरकार का झुकाव बचपन से ही आध्यात्म की ओर था। उन्होंने वर्षों तक मां कामख्या की आराधना की। वे श्रीराम के परम भक्त हैं। उन्होंने बीएचयू से संगीत में एमए किया है। संगीत की देवी मां सरस्वती की भी विशेष कृपा उन पर है, जो उनके भजनों में झलकती है।
15 अप्रैल को लगेगा महादरबार
सरकार का दरबार 15 अप्रैल शनिवार को नरसिंहपुर के दादा महाराज परिसर में लगेगा। दरबार का समय दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा। यहां 2 बजे से 2:30 बजे तक संकीर्तन का आयोजन होगा। 2:30 बजे से 3:00 बजे तक सत्संग और 3 बजे से महादरबार लगाया जाएगा, जिसमें मीडिया भी मौजूद रहेगा। महादरबार में महाराज लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।