आज इन राशि के जातकों के ऊपर होगी धनवर्षा और इनके सामने आ सकती है बड़ी परेशानी, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों के ऊपर होगी धनवर्षा और इनके सामने आ सकती है बड़ी परेशानी, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आपके ऊपर आज धनवर्षा होगी या फिर आपके सामने बड़ी परेशानी आ सकती है। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...





मेष





आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। व्यर्थ की चिंता बढ़ सकती हैं।





वृष





संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आपके सामने कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। सावधान रहें। शैक्षिक कार्यों कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।





मिथुन





आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न भी रहेगा, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य से मन परेशान भी हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। माता लक्ष्मी आपके ऊपर धनवर्षा करेंगी। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।





कर्क





आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। यात्रा पर जाना हो सकता है।





सिंह





मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। खानपान में रुचि रहेगी।





कन्या





मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों से भेंट हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं।





तुला





मन प्रसन्न रहेगा। जिस वस्तु को खोज रहे हैं वो मिल जाएगी। भाई का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। शिक्षा से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। माता लक्ष्मी धनवर्षा करेंगी।





वृश्चिक





मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।





धनु





संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी।





मकर





मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।





कुंभ





आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार पर ध्यान रखें। कारोबारी कार्यों में कठिनाइयां आ सकती है। परन्तु किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। माता से धन की प्राप्ति होगी।





मीन





आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ की परेशानी बढ़ सकती हैं। 



गुरुवार का राशिफल आपका राशिफल राशिफल Thursday Horoscope Your Horoscope 6 जुलाई का राशिफल 6th July Horoscope Horoscope