भगवान गणपति के आशीर्वाद से आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत और इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौनसी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
भगवान गणपति के आशीर्वाद से आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत और इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौनसी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आज भगवान गणेश के आशीर्वाद से आपकी किस्मत चमकने वाली है या फिर आपको सावधान रहने की जरूरत है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। ये जिन गजानन की उपासना के लिए अच्छा माना जाता है। इस दिन गणेश की विधि-विधान से पूछा की जाती है। जानिए आज किसे होगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़िए आपका का राशिफल...





मेष





मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानी से चिन्तित हो सकते हैं। मानसिक परेशानी भी हो सकती हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति से सन्तुष्ट रहेंगे। तरक्की के अवसर मिलेंगे।





कर्क





आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन परेशान हो सकता है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के नए अवसर मिलेंगे। सन्तान की ओर से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।





वृष





आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार में शान्ति बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के परिवार से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। विवाद से बचकर रहें।





मिथुन





मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि भी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति बनाए रखने का प्रयास करें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय की स्थिति अभी यथावत रहेगी।





सिंह





मन प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। शान्ति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे। व्यवहार में कठोरता का प्रभाव रहेगा। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी।





तुला





मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मसंयत भी रहें। अति उत्साही होने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। भवन सुख का विस्तार होगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। संबंधों में मधुरता रहेगी।





कन्या





वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त रहेंगे।





वृश्चिक





परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। लाभ में कमी आ सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह बना रहेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च अधिक होंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।





धनु





मन शान्त रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयासरत रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षत्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।





कुंभ





मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कारोबार में कठिनाइयों के समाधान में कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग का सहयोग मिल सकता है। व्यर्थ के विवाद और झगड़ों से दूर रहें। मित्र के सहयोग से रोजगार का अवसर मिल सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे। संबंधों में निकटता आएगी।





मीन





आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।  कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। परिवार में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।





मकर





आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन अशान्त भी रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। संगीत में रुझान बढ़ सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। सुखद समाचार मिलेगा।



बुधवार का राशिफल Wednesday Horoscope Today horoscope आज का राशिफल 14th June Horoscope Lord Ganesha Day Lord Ganesha Worship 14 जून का राशिफल भगवान गणेश का दिन भगवान गणेश की पूजा