आज इन राशि के जातकों को मिलेगा किस्मत का साथ और इन्हें करना पड़ेगा विरोध का सामना, जानिए कौनसी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों को मिलेगा किस्मत का साथ और इन्हें करना पड़ेगा विरोध का सामना, जानिए कौनसी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आपको किस्मत का साथ मिलेगा या फिर विरोध का सामना करना पड़ेगा। पढ़िए आपका राशिफल...





वृष





आज आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिए किसी की मदद मिलेगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश रहेंगे। जीवनसाथी किसी काम के लिए आपकी तारीफ करेंगे। शाम को परिवार के साथ ही घर पर पार्टी करेंगे। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जाएंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। माता की सेहत में सुधार आएगा।





मेष





आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने क्लाइंट से मुलाकात होगी। आज आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी।





कर्क





आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए मौके मिलेंगे। दूसरों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। जीवन साथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे जिससे जीवन में और मिठास बढ़ेगा।





सिंह





आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवन साथी को समय दें, रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपना करियर और बेहतर बनाने के लिए मौके मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।





मिथुन





आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदेंगे। आप जीवन साथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जाएंगे। कारोबारियों के लिए धनलाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। कुल मिलाकर आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।





वृश्चिक





आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बिताएंगे। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आएगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। उपहार मिलने से मन प्रसन्न होगा। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।





धनु





आज आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनाएंगे। आपको किसी से उपहार मिलेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज उनकी परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कार मिलेगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से कॉल आएगा।





कन्या





आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज आपके पिता को किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। किसी कार्य को पूरा करने में जीवन साथी की सलाह कारगर साबित होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन धनलाभ कराने वाला होगा।





तुला





आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। सेहत के मामले में आप खुदको फिट महसूस करेंगे। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा होने के आसार हैं।





कुंभ





आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझकर बोलना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आपको कुछ नया सिखाने का मौका मिलेगा।





मीन





आज आपका ध्यान अध्यात्म की ओर ज्यादा लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवन साथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आज आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। किसी काम में जीवन साथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।





मकर





आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। रेस्टोरेंट का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आप आपके काम समय से पूरा कर लेंगे। सेल्स का काम कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा क्लाइंट मिलेगा। शौक्षणिक संस्थानों में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।



Today horoscope आज का राशिफल Your Horoscope आपका राशिफल Friday 23 june horoscope 23 जून का राशिफल शुक्रवार का दिन