आज इन राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी और इन्हें हो सकता है बड़ा नुकसान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी और इन्हें हो सकता है बड़ा नुकसान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आपकी किस्मत चमकने वाली है या फिर आपको कोई बड़ा नुकसान होने वाला है। मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है। आज हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। आज आपके सितारे कैसे हैं जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...





वृष





बेवजह की बातों से परेशान रहेंगे। आप जिस चीज की चिंता कर रहे हो, उसकी चिंता की आपको जरूरत नहीं। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।





मेष





आपका दिनआत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु बातचीत में संयत रहें। परिवार में बड़ों का खास ध्यान रखें। पढ़ाई पर ध्यान दें और घर में मंगल कार्य होने के योग हैं। आपको किस्मत का साथ मिलेगा।





कर्क





आज का दिन आपका हंसी-खुशी और तनाव मुक्त बीतेगा। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।





मिथुन





आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको कोई डर सता रहा है और आप इससे परेशान होंगे। आपको परिवार का साथ मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।





कन्या





किसी से बात करते हुए अपनी बात को सोच-समझकर बोलें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।





सिंह





आप जिस तनाव से परेशान हो रहे हैं, उसे भूलकर दिमाग को शांत रखें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।





मकर





मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे, परंतु परिश्रम अधिक रहेगा।





धनु





आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। संयत रहें। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।





तुला





किस्मत चमकेगी। मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्य स्थल पर प्रशंसा होगी। किसी भी कार्य को तय समय पर पूरा कर सकेंगे।





वृश्चिक





मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।





मीन





धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्म संयत रहें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबारी कार्यों में कठिनाई आ सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।





कुंभ





आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। माता का सान्निध्य मिलेगा।



Tuesday Today horoscope आज का राशिफल Horoscope of June 27 Hanuman 27 जून का राशिफल मंगलवार हनुमान जी का दिन