आज इन राशि के जातकों के लिए भगवान गणेश खोलेंगे कामयाबी के रास्ते और इन्हें बरतनी होगी सावधानी, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों के लिए भगवान गणेश खोलेंगे कामयाबी के रास्ते और इन्हें बरतनी होगी सावधानी, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। आज बुधवार है और आज का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। आज विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। गणपति की कृपा से लोगों का भाग्योदय हो जाता है। आज गणपति की कृपा से किन राशि के जातकों के लिए कामयाबी के रास्ते खुलेंगे और किन्हें सावधानी बरतनी होगी, पढ़िए आपका राशिफल...





वृष





मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।





मिथुन





मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। भगवान गणेश की कृपा से कामयाबी मिलेगी।





मेष





आत्म संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार बढ़ेगा। सावधान रहने की जरूरत है।





तुला





मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। भगवान गणेश की कृपा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापारियों को लाभ होगा।





कन्या





मन परेशान हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार का विस्तार होगा। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।





कर्क





मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा।





धनु





मन प्रसन्न रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में कमी आ सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।





सिंह





मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च व वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।





मीन





मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।





मकर





पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सावधानी बरतने की जरूरत है।





कुंभ





मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आने की संभावना है। सचेत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।





वृश्चिक





मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मन-मुटाव से बचें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।



Horoscope राशिफल Today horoscope आज का राशिफल Wednesday Lord Ganesha Grace of Lord Ganesha बुधवार भगवान गणेश भगवान गणेश की कृपा