आज इन राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी करेंगी धनवर्षा और इनके सामने आ सकता है बड़ा खतरा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी करेंगी धनवर्षा और इनके सामने आ सकता है बड़ा खतरा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या माता लक्ष्मी आपके ऊपर धनवर्षा करेंगी या फिर आपके सामने कोई बड़ा खतरा आ सकता है। जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...



मेष



मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। आय के नए स्रोत भी बनेंगे।



मिथुन



मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपको धन की प्राप्ती हो सकती है। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है।



वृष



आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।



कन्या



मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।



कर्क



आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। आपके सामने बड़ा खतरा आने की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं।



सिंह



पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मित्रों से भेंट होगी।



धनु



आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में तरक्की होगी।



तुला



माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर कार्य की प्रशंसा होगी।



कुंभ



आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग रहेगा।



वृश्चिक



आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। धन की प्राप्ति होगी।



मीन



मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी।



मकर



आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।


शुक्रवार मां लक्ष्मी करेंगी धनवर्षा मां लक्ष्मी की कृपा 30 जून का राशिफल Friday Maa Lakshmi will shower money blessings of Maa Lakshmi Horoscope of June 30
Advertisment